हेल्थ

बाजार में मिलने वाले सेरेलेक बच्चों के लिए हैं नुकसानदायक, जानें घर पर सेरेलेक तैयार करने का सही तरीका

इन दिनों ज्यादातर पेरेंट्स अपने बच्चे को सेरेलेक का सेवन कराते हैं, लेकिन बाजार में मिलने वाले सेरेलेक बच्चों को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में आज हम आपको घर पर सेरेलक तैयार करने के आसान टिप्स के बारे में बताएंगे।

Image

Cerelac for kids

कई पेरेंट्स अपने बच्चों को बाजार में मिलने वाला रेडीमेड सेरेलेक का सेवन कराते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ये सेरेलेक बच्चों के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। इसमें बहुत ज्यादा चीनी, नमक और कृत्रिम स्वाद वाले पदार्थ मौजूद होते हैं जो बच्चों की सेहत के लिए बेहद हानिकारक होते हैं। सिर्फ सेरेलेक ही नहीं बल्कि बाजार में मिलने वाले सभी पैक्ड फूड्स सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। ऐसे में आज हम आपको घर पर सेरेलेक बनाने के आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं घर में सेरेलेक कैसे बनाएं...

सामग्री

  • ब्राउन राइस या सफेद राइस- आधा कप
  • जों का दलिया- आधा कप
  • गेहूं का दलिया- आधा कप
  • ओट्स- आधा कप
  • तुवर की दाल 1/4 कप
  • हॉर्स दाल 1/4 कप
  • मसूर की दाल
  • मूंग की हरी दाल- 1/4 कप
  • मूंग की दाल- 1/4 कप
  • भुने हुए चने- 1/4 कप
  • कच्ची मूंगफली के दाने- 1/4 कप
  • बादाम- 1/4 कप
अखरोट या पिस्ता

बनाने का तरीका

घर पर सेरेलेक बनाने के लिए सबसे पहले चावल, दलिया और सभी अनाजों को छान लें। फिर, इन्हें पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद 10 से 15 मिनट के लिए भिगोने के लिए छोड़ दें। अब इनका पानी निकालकर सूती कपड़े पर डाल कर अच्छे से सुखा लें। फिर आप गैस पर एक पैन रखे और सभी चीजों को एक-एक करके रोस्ट करें। जब ये रोस्ट हो जाए तो इन्हें ठंडा करने के लिए छोड़ दें। उसके बाद सभी सामग्री को एक जार में डालकर ग्राइंड करके इसका बारीक पाउडर बना लें। जब पाउडर तैयार हो जाए तो गर्म पानी में डालकर 2 मिनट पकालें उसके बाद बेबी को खिलाएं। यह बेबी के हेल्थ को कई तरह के फायदे पहुंचाता है।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article