रसोई में मौजूद हल्दी न केवल हमारे खाने का रंग और स्वाद बढ़ती है, बल्कि यह हमारे सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित होती है। आयुर्वेद में हल्दी को सुपरफूड कहा गया है। इसलिए इसे अलग अलग तरीकों से हमारे घरों में रोजाना इस्तेमाल में लाया जाता है। हल्दी में एंटी-वायरल, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो इसे हेल्थ के लिए रामबाण बनाते हैं। आज हम आपको हल्दी का प्रयोग वेट लॉस के लिए बताने जा रहे है। आइए जानते हैं कैसे हल्दी आपका वजन कम करने में कारगर साबित हो सकती है।
वेट लॉस के लिए हल्दी से बनाएं ड्रिंक
1 गिलास पानी में 1 चुटकी हल्दी को डालकर अच्छे से मिला दें। इसके बाद इसमें 1 नींबू को निचोड़ दें। विटामिन-सी भरपूर नींबू आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने में काफी मदद करता है। इसके साथ ही इससे हमें वेट लॉस में भी काफी मदद मिलती है। इस पानी में आप स्वाद को बढ़ाने के लिए 1 चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।
कब करें सेवन?
इस वेट लॉस ड्रिंक का सेवन आप ऐसे तो आप दिन में किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन बेहतर परिणाम के लिए आप इसका सेवन यदि सुबह खाली पेट करते हैं। तो यह आपके वजन को दोगुनी रफ्तार से कम करने में मदद कर सकता है। यदि आप कुछ दिन लगातार इस ड्रिंक का सेवन करते हैं, तो आप देखेंगे कि आपका वजन तेजी से कम होने लगा है।
हल्दी के अन्य फायदे - Benefits of Turmeric in Hindi
- हल्दी में करक्यूमिन तत्व पाया जाता है, जो एक कैंसर रोधी तत्व है।
- त्वचा के रंग को निखारने में हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है।
- हल्दी में मौजूद तत्व हमारे लिए इम्यूनिटी बूस्टर का काम करते हैं।
- एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हल्दी हमारे शरीर में दर्द और सूजन को खत्म करने का काम करती है।
- किसी तरह की चोट पर हल्दी लगाने से आपका रक्तस्राव रुक जाता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
