हेल्थ

वेट लॉस के लिए रोज सुबह खाली पेट पिएं ये देसी ड्रिंक, 10 दिन में 36 की कमर हो जाएगी 26, शरीर में चर्बी का नहीं रहेगा नामोनिशान

यदि आप वेट लॉस जर्नी करना चाहते हैं, तो हम आपको इसकी सफलता के लिए कुछ आसान उपाय बताने जा रहे हैं। यदि आप रोज सुबह हमारी बताई इस होममेड ड्रिंक का सेवन कर लेते हैं। तो इससे आपका बैली फैट तेजी से बर्न होने लगता है। आइए जानते हैं कौन-सी है ड्रिंक और कैसे करें सेवन?

Image

Homemade drink for weight loss

Photo : iStock

Morning Drink For Belly Fat : खानपान और लाइफस्टाइल के कारण मोटापा आज एक गंभीर समस्या बन चुका है। आज हर दूसरा व्यक्ति बढ़े हुए वजन से परेशान दिखता है। मोटापा न केवल आपके शरीर के आकार को खराब दिखाता है, बल्कि यह आपको कई बीमारियों की चपेट में भी ले सकता है। मोटापे के कारण डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और हार्ट रोगों का खतरा का खतरा काफी बढ़ जाता है।

बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। कोई घंटों तक जिम में पसीना बहाता है, तो कोई कई दिन तक बिना कुछ खाए भी रहता है। यदि आप भी सभी तरह के उपाय करके थक चुके हैं और मोटापा कम होने का नाम नहीं ले रहा है, तो आज हम आपको कुछ ऐसा उपाय बताने जा रहे है, जिसे फॉलो कर आप आप अपने वजन को तेजी से कम कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसी होममेड ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका सेवन यदि आप रोज सुबह खाली पेट करते हैं। तो यह आपके लिए जबरदस्त फैट बर्नर साबित होती है। आइए जानते हैं कौन-सी है वह ड्रिंक और कैसे करें सेवन?

वेट लॉस के लिए होममेड ड्रिंक - Homemade Drink for Weight loss

इस वेट लॉस ड्रिंक को पीने से आपका वजन तेजी से कम होता है। इसके अलावा यह आपके शरीर को डिटॉक्स करने का भी काम करती हैं, जिससे आप तमाम तरह के रोगों से भी बचे रहते हैं। आइए जानते हैं इस ड्रिंक के लिए आवश्यक सामग्री क्या है और कैसे करें इसे तैयार..

आवश्यक सामग्री

  • 4-5 तुलसी के पत्ते
  • 1 टुकड़ा दालचीनी
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 टुकड़ा अदरक
  • 1/4 नींबू

कैसे करें तैयार - How to Make Weight loss drink

  1. इसे तैयार करने के लिए आप एक पैन में 1 गिलास पानी लेकर गर्म करने रख दें।
  2. अब इसमें ऊपर बताई गई सामग्री को अच्छे से कूटकर डाल दे।
  3. इस पानी को 10-15 मिनट तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए।
  4. अब इसे छान कर ठंडा कर ले, और इसका सेवन करें।

कब करे सेवन?

इस ड्रिंक का सेवन आप दिन में किसी भी समय कर सकते हैं लेकिन आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं, तो आपको इसे सुबह खाली पेट पीना काफी फायदेमंद साबित होगा। यह न केवल आपके वजन को कम करता है। बल्कि यह आपके शरीर की इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article