हेल्थ

न डाइटिंग न जिम.. रोजाना सिर्फ 20 मिनट घर में कर लें ये काम, बैली फैट का नहीं रहेगा नामोनिशान

How to Reduce Belly Fat : बढ़े हुए पेट को कम करने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। इसके लिए वह घंटों जिम में पसीना बहाने से लेकर खाना-पीना तक छोड़ देते हैं। लेकिन आज हम आपको वजन कम करने का बेहतरीन तरीका बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे काम जिन्हें घर में रह कर कर लेने से आपका बैली फैट तेजी से कम होने लगता है।

Image

Exercises for Belly Fat

Photo : iStock

मोटापा और बैली फैट यदि एक बार बढ़ जाए तो इसे कम करना बहुत ही मुश्किल काम है। इसे कम करने लिए लोग तरह-तरह के प्रयास करते हैं। इसके लिए वह घंटों तक जिम में पसीना बहाने से लेकर खाना-पीना तक छोड़ देते हैं। ऐसा करने से वह वेट लॉस तो नहीं कर पाते बल्कि उनके शरीर में पोषण की कमी और होने लगती है। लेकिन आज हम आपको घर में करने वाली कुछ ऐसी एक्सरसाइज बताने जा रहे है, जिन्हें यदि आप रोजाना 20 मिनट का समय निकालकर कर लेते है, तो इससे आपके पेट पर जमा चर्बी तेजी से कम होने लगेगी। आइए जानते हैं बैली फैट कम करने वाली एक्सरसाइज...

बैली फैट के लिए एक्सरसाइज - Exercises for Belly Fat

1. लेग इन एंड आउट - Leg in and Out

इस एक्सरसाइज का प्रभाव आपके आपके बैली फैट और लोअर एब्स पर पड़ता है। इसके लिए आप मैट पर बैठकर अपने दोनों हाथों को पीछे रखते हुए पैरों को आगे की ओर फैला लें। अब पैरों को मोड़ते हुए आगे पीछे करें। इसे आप 15-20 के सेट में 2 बार तक दोहरा सकते हैं।

2. सिट अप्स - Sit-ups

यह एक्सरसाइज आपके बैली फैट को मोम की तरह पिघला देती है। इसके लिए आप सबसे पहले योगा मैट पर बैठ जाएं और फिर घुटनों को मोड़कर सामने की तरफ रखें। दोनों हाथों से सिर को सहारा देते हुए कमर से आगे पीछे होने का प्रयास करें। इसके आप 15-15 के 2 सेट लगा सकते हैं।

3. प्लैंक - Plank

बैली फैट कम करना हो या अपनी कोर स्ट्रेंथ को बढ़ाना हो, प्लैंक आपके लिए एक बेहद कारगर एक्सरसाइज है। इसके लिए आप मैट पर पेट के बल लेट जाएं, पैरों को सीधा रखते हुए कोहनी मोड़ते हुए अपने शरीर को ऊपर की ओर उठा लें। अब इस स्थिति में शरीर को बैलेंस करने का प्रयास करें। इसका अभ्यास आप 2-3 बार तक कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article