हेल्थ

हाई कोलेस्ट्रॉल में रामबाण हैं ये घरेलू उपाय, नसों में जमा गंदगी को खींचकर करेंगे बाहर, हार्ट अटैक का टल जाएगा खतरा

Home Remedies for Cholesterol: बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल आज तेजी से लोगों की समस्या बनता जा रहा है। कोलेस्ट्रॉल नसों में जमा एक गंदा पदार्थ होता है, जो धीरे-धीरे जमा होकर हमारी नसों को ब्लॉक कर देता है। नसों के ब्लॉक हो जाने के कारण ही आज हार्ट अटैक जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करने के कुछ असरदार घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।

Image

home remedies for cholesterol

How To Reduce Cholesterol Level Naturally: आज के समय में लगातार खराब होता खानपान और लाइफस्टाइल दोनों मिलकर हमारे शरीर कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ा देते हैं। कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर एक प्रकार का फैट होता है, जो शरीर के कई तरह के कामों के लिए जरूरी होता है। लेकिन शरीर में कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार का होता है। LDL (लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन) और HDL (हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन)।शरीर में मौजूद LDL को बैड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। LDL हानिकारक होता है जबकि HDL शरीर के लिए फायदेमंद होता है। बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाने पर आपको हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जिसमें मुख्यत: हार्ट ब्लॉकेज, हार्ट बीट का बैलेंस खराब होना और हार्ट अटैक जैसे खतरे शामिल हैं। यदि आप कोलेस्ट्रॉल के लिए कोई कारगर घरेलू उपाय तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल के लिए कुछ कारगर घरेलू उपाय..

कोलेस्ट्रॉल के लिए घरेलू उपाय - Home Remedies for Cholesterol Control in Hindi

अर्जुन की छाल का काढ़ा

कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करने के लिए अर्जुन की छाल का काढ़ा रामबाण साबित होता है। अर्जुन की छाल में फ्लेवोनॉयड्स और अर्जुनोनिक एसिड पाया जाता है, जो हमारे कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में हमारी मदद करता है। यदि आप अर्जुन की छाल को दूध से साथ उबालकर पीते हैं, तो इससे आपको भरपूर लाभ मिलेगा।

लहसुन का सेवन

रसोई में मौजूद लहसुन भी कोलेस्ट्रॉल का अच्छा इलाज है। आयुर्वेद में लहसुन को औषधि बताया गया है। लहसुन में मौजूद एलिसिन नामक यौगिक आपकी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। यदि आप लहसुन की की 2-4 कलियां रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ निगल जाते हैं, तो आपको कोलेस्ट्रॉल में काफी लाभ मिलता है। हालांकि बेहतर परिणाम के लिए आप इस प्रयोग को लगभग 1 महीने तक लगातार करें।

मेथी दाना

खाना बनाने में उपयोग होने वाली मेथी आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करती है। जिसका आप कई तरीके से उपयोग कर सकते है। इसके लिए आप रात में सोने से पहले मेथी को पानी में भिगो दें और सुबह उस पानी को खाली पेट पिएं। इसके साथ ही मेथी को चबाकर खा लें। मेथी पाउडर का सेवन भी किया जा सकता है। यह आपको काफी लाभ पहुंचा सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article