हेल्थ

Home Remedies for Lungs: फेफड़ों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं किचन में रखी ये दो चीजें, गंदगी हो जाएगी साफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 17, 2022, 10:47 PM IST

Home Remedies for clean lungs: कोरोना और वायु प्रदूषण के कारण फेफड़ों की बीमारी काफी बढ़ गई है। फेफड़ों की बीमारी का एक बड़ा कारण इसमें जमी गंदगी होती है। ऐसे में आप किचन में रखी कुछ चीजों के जरिए अपने फेफड़ों की सफाई कर सकते हैं। जानिए फेफड़े साफ करने के घरेलू उपाय।

Image

Lungs Clean

KEY HIGHLIGHTS
  • वायु प्रदूषण के कारण बढ़ रही है फेफड़ों की बीमारी
  • फेफड़ों को साफ करने के लिए कारगर है अदरक वाली चाय
  • चाय में दालचीनी डालने से साफ होते हैं फेफड़े।

Home Remedies To Clean Lungs: कोरोना महामारी, वायु प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल ये सभी हमारे फेफड़ों को कमजोर कर रही है। फेफड़े कमजोर होने के कारण अस्थमा, टीबी जैसी कई बीमारियों का खतरा होता है। ये सभी आगे चलकर बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। कई केस में इंसान की जान जाने का एक कारण भी बन सकते हैं। ऐसे में यदि आप अपने फेफड़ों की सफाई करना चाहते हैं तो यहां पर बताए गए कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

फेफड़ों को आप यदि साफ और हेल्दी रखना चाहते हैं, तो इसके लिए अदरक वाली चाय किसी अमृत से कम नहीं है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मददगार होते हैं। इससे शरीर भी पूरी तरह से डी टॉक्स होता है। वहीं, अदरक वाली चाय में पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक और बीटा कैरोटीन जैसे कई तरह के पोषक तत्व जैसे भी पाए जाते हैं। अदरक की चाय के अलावा तिल के तेल की एक-एक बूंद नाक में डालें। इससे दोगुना फायदा मिलता है।

दालचीनी वाली चाय

अदरक की चाय यदि आप पी नहीं पा रहे हैं तो आप इसकी जगह दालचीनी की चाय भी पी सकते हैं। इसे पीने से भी फेफड़े साफ होते हैं। एक ग्लास पानी लें और उसमें दालचीनी के कुछ टुकड़ों को डालकर उबाल लें। पानी आधा हो जाए, तो इसका सेवन करें। अदरक की चाय की तरह ही दालचीनी में भी एंटी ऑक्सिडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो फेफड़े से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालते हैं। दालचीनी वाली चाय फेफड़ों को तो साफ करती है है। इसके साथ ये कार्य प्रणाली भी बेहतर बनाती है।

फेफड़ों को स्वस्थ और मजबूत बनाने हैं, तो रोज प्राणायम किसी संजीवनी जैसा है। आयुर्वेद में भी फेफड़ों के सुचारू रूप से कार्य करने के लिए प्राणायाम को बेहतर बताया गया है।प्राणायाम से सांस संबंधी समस्याएं और बीमारियां भी दूर हो जाती हैं।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article