हेल्थ

Home Remedies for Mouth Bad Taste: मुंह में कड़वा स्वाद क्यों आता है, क्या हैं इसे दूर करने के घरेलू उपाय

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jun 29, 2023, 09:49 AM IST

Home Remedies for Mouth Bad Taste: बुखार या सर्दी होने के साथ ही श्वसन तंत्र की समस्या, मुंह की साफ सफाई न करना, हार्मोनल बदलाव, एसिड रिफ्लक्स आदि से भी मुंह का स्वाद कड़वा हो जाता है। साथ ही एंटीबायोटिक, एंटीहिस्टामाइन, डायबिटीज की दवाई, एंटीडिप्रेसेंट आदि के चलते भी मुंह का स्वाद कड़वा हो सकता है।

Image

Home Remedies for Mouth Bad Taste: मुंह में कड़वा स्वाद दूर करने के घरेलू उपाय।

Photo : iStock

Home Remedies for Mouth Bad Taste: हमारे साथ कई बार ऐसा होता कि हमारे मुंह का स्वाद (Mouth Bad Taste) बिगड़ जाता है। हम जो कुछ भी खाते हैं, वो हमें कड़वा-कड़वा सा लगने लगता है। ये काफी निराशाजनक होता है और हम सोच में पड़ जाते हैं कि इसका कारण क्या हो सकता है। बुखार या सर्दी होने पर मुंह का स्वाद कड़वा-कड़वा सा लगने लगता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इनके अलावा भी कई सारी ऐसी वजहें भी हैं, जिनके चलते हमारे मुंह के स्वाद खराब होता है। इन वजहों में खासतौर से श्वसन तंत्र की समस्या, मुंह की साफ सफाई न करना, हार्मोनल बदलाव, एसिड रिफ्लक्स आदि है। साथ ही एंटीबायोटिक, एंटीहिस्टामाइन, डायबिटीज की दवाई, एंटीडिप्रेसेंट आदि के चलते भी मुंह का स्वाद कड़वा हो सकता है। ऐसे में आज हम कुछ ऐसे घरेलू उपाय (Home Remedies for Mouth Bad Taste) बताने जा रहे हैं, जिनसे आप अपने मुंह के कड़वे स्वाद को सही कर सकते हैं।

मुंह के खराब स्वाद को सही करने के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies for Mouth Bad Taste)

टमाटर का सूप

मुंह के कड़वेपन को दूर करने के लिए टमाटर का सूप एक बढ़िया घरेलू उपाय है। दरअसल टमाटर में कई प्रकार के विटामिन मौजूद होते हैं। साथ ही टमाटर सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

हल्दी

मुंह के कड़वे स्वाद को दूर करने के लिए हल्दी काफी ज्यादा कारगर है। नींबू के रस में हल्दी को मिलाकर पेस्ट बना लें और फिर उससे अपने दांतों को साफ करें। साथ ही पेस्ट को जीभ और मसूड़ों पर भी लगाएं। एक दो दिन इस पेस्ट के साथ मंजन भी कर सकते हैं। कुछ दिन ऐसा करने से आपके मुंह का स्वाद ठीक हो जाएगा।

नमक के गरारे

नमक के गरारे से भी आप अपने मुंह का कड़वा स्वाद दूर कर सकते हैं। दरअसल नमक में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। नमक के गरारे के लिए आपको रोज गर्म पानी में नमक डालकर उससे गरारे करें। ऐसा करने से मुंह का स्वाद ठीक हो जाएगा।

दालचीनी

घरेलू नुस्खों से मुंह का स्वाद ठीक करने का रामबाण उपाय है दालचीनी। आपको एक गिलास गुनगुने पानी में दालचीनी पाउडर और थोड़ा सा शहद मिला लें। इस घोल को दिन में एक या दो बार जरूर पी लें। कुछ दिन ऐसा करने से आपके मुंह का स्वाद सही हो जाएगा।

एलोवेरा जूस

मुंह का कड़वापन दूर करने के लिए एलोवेरा जूस एक घरेलू रामबाण उपाय है। दरअसल एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेंट्री और एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर एलोवेरा मुंह के कड़वापन को दूर करता है। एलोवेरा को इस्तेमाल करने के लिए आपको एलोवेरा जेल को थोड़ी देर तक मुंह में रखना होगा या फिर गर्म पानी में एलोवेरा डालकर उससे कुल्ला करें। कुछ दिन ऐसा करने से आपके मुंह का कड़वापन दूर हो जाएगा।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article