हेल्थ

Bad Cholesterol: सुबह उठते ही बासी मुंह खाएं रात में भिगी ये 5 रामबाण चीजें, जल्द बैड से गुड में बदल जाएगा कोलेस्ट्रॉल लेवल

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jun 28, 2023, 07:30 AM IST

Foods To Reduce Bad Cholesterol: पिछले कुछ सालों से लोग कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) से जुड़ी समस्याओं से काफी परेशान होने लगे हैं। अगर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने लग जाता है तो शरीर के लिए खतरा बढ़ जाता है।

Image

Bad Cholesterol: बैड कोलेस्ट्रॉल को सही करने के लिए जरूर खाएं ये 5 चीजें।

Photo : iStock

Foods To Reduce Bad Cholesterol: आज के दौर के लाइफस्टाइल (Lifestyle) और खानपान से ज्यादातर लोग कई बीमारियों से जूझ रहे हैं। बीमारी होने से शरीर कमजोर होने लगता है और लोग थके-थके से नजर आते हैं। पिछले कुछ सालों से लोग कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) से जुड़ी समस्याओं से काफी परेशान होने लगे हैं। अगर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल (Bad Cholesterol Level) बढ़ने लग जाता है तो शरीर के लिए खतरा बढ़ जाता है। लोग बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने के लिए दवाएं भी खाते हैं। लेकिन अगर आप अपने बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल (Good Cholesterol Level) में बदलना चाहते हैं तो आपको दवाओं के साथ जरूरी डाइट (Diet) लेना बेहद जरूरी है। आज इसी को लेकर हम आपको बताएंगे कि बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) लेवल से परेशान लोगों को सुबह उठते (खाली पेट और बासी मुंह) ही क्या खाना चाहिए, जिससे उनका कोलेस्ट्रॉल लेवल बैड से गुड हो जाएं।

बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को सही करने के लिए सुबह उठते ही खाएं ये चीजें (Foods To Reduce Bad Cholesterol)

सूरजमुखी के बीज

बैड कोलेस्ट्रॉल को गुड में बदलने के लिए सूरजमुखी के बीज भी काफी फायदेमंद है। सूरजमुखी के बीज का सेवन आप कम से कम 4-5 घंटे या फिर रात में सोने से पहले इन्हें भिगोकर रख दें और सुबह उठने के साथ ही इनका सेवन कर लें।

चिया के बीज

बैड कोलेस्ट्रॉल से जूझ रहे मरीजों के लिए चिया के बीज रामबाण है। चिया के बीज का सेवन आप भिगोकर करने के बाद कर सकते हैं। इसके सेवन का सबसे सही तरीका रात को सोने से पहले भिगोकर रखें और फिर सुबह उठने के साथ ही खाली पेट उनका सेवन करें।

मेथी के बीज

मेथी के बीज खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मदद मिलती है। साथ ही इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में होता है। सेवन का सबसे सही तरीका ये है कि रात को सोने से पहले एक चम्मच मेथी के बीज पानी में भिगो दें और सुबह उठने के साथ ही खाली पेट बासी मुंह मेथी के बीज खा लें और फिर ताजा पानी पिएं। ऐसा रोजाना करने से जल्द आपको असर दिखाई देने लगेगा।

फ्लेक्स सीड्स

बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए फ्लेक्स सीड्स भी एक बढ़िया और अच्छा ऑप्शन है। फ्लेक्स सीड्स के सेवन करने का सबसे बेस्ट तरीका ये है कि रात को सोने से पहले रातभर के लिए फ्लेक्स सीड्स को भिगोकर रखें और फिर सुबह उठने के साथ ही खाली पेट सेवन कर लें।

किशमिश

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के कम से कम एक चम्मच किशमिश जरूर खानी चाहिए। किशमिश के सेवन का सबसे सही तरीका ये है कि सोने से पहले उसे रातभर भिगोकर रख लें और सुबह उठने के साथ ही बासी मुंह से उसका सेवन करें। लगातार ऐसा करने से जल्द आपका बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल में बदल जाएगा।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article