हेल्थ

शादी से पहले कम करना है वजन? आज से ही डाइट में शामिल करें ये सलाद

Weight Loss Tips: शादी से पहले वजन कम करने के लिए आज से ही डाइट में हाई फाइबर और हाई प्रोटीन वाले सलाद को शामिल करें। हेल्दी इंगीडिएंट्स से बनने वाला यह सलाद आपको जरूरी न्यूट्रिशन देता है, साथ ही इससे पेट भी भरा हुआ रहता है। तो आइये जानते हैं, इस सलाद को बनाने का तरीका और इसके फायदे।

Image

सलाद

Weight Loss Tips: शादियों के खास मौके पर लड़कियां सज-संवरकर खूबसूरत दिखना चाहती हैं। खासकर, जब बात अपनी शादी की हो तो फिर लड़कियां खूबसूरत और फिट दिखने के लिए खूब जतन करती हैं। अगर आप भी जल्दी ही दुल्हन बनने वाली हैं और अपनी शादी के खास मौके पर एकदम फिट दिखना चाहती हैं या फिर इस वेडिंग सीजन आपकी सहेली की शादी है और आप उसमें स्लिम दिखना चाहती हैं, तो इसके लिए अभी से अपने खान-पान में बदलाव करना शुरू कर दें। यहां हम आपको एक हेल्दी सलाद के बारे में बता रहे हैं, जो वेट लॉस में आपकी मदद कर सकता है। वजन कम करने के लिए आपको ऐसी चीजों की तलाश होती है जो आपकी भूख को कंट्रोल रखें, जिसे खाने के बाद घंटों भूख न लगे। इसके साथ ही शरीर को जरूरी सभी पोषक तत्व मिल जाएंगे। प्रोटीन और फाइबर दो जरूरी पोषक तत्व हैं जो वजन घटाने की में मदद करते हैं। इसलिए अक्सर ये सलाह दी जाती है कि अपने वजन घटाने वाली डाइट में ज्यादा से ज्यादा मात्रा में प्रोटीन और फाइबर को शामिल करें।

काले चने का सलाद

काले चने का सलाद

सलाद बनाने की सामग्री-

1. प्याज- 1

2. टमाटर- 1

3. खीरा- 1

4. स्वीट कॉर्न- 2 टेबलस्पून

5. उबला हुआ काला चना- 4 टेबलस्पून

6. पनीर- लगभग 40 ग्राम

7. नींबू- आधा

8. काला नमक- स्वादानुसार

9. जीरा पाउडर- स्वादानुसार

10. काली मिर्च- स्वादानुसार

सलाद बनाने की विधि-

1. सबसे पहले लगभग आधा चम्मच घी लें।

2. अब इसमें प्याज डालकर हल्का सा भूनें।

3. इसके बाद स्वीट कॉर्न और काला चना डालकर हल्का सा मिलाएं।

4. अब इसमें खीरा, टमाटर नींबू, काला नमक, काली मिर्च और जीरा पाउडर डालें।

5. ऊपर से हरा धनिया डालें।

6. आप इसमें चाट मसाला भी मिला सकती हैं।

चने के सलाद की रेसिपी

चने के सलाद की रेसिपी

सलाद के फायदे -

1. वजन कम करने के लिए काला चना अच्छा विकल्प है। यह वजन भी कम करता है और इससे शरीर को जरूरी प्रोटीन भी मिलता है।

2. इस सलाद में आप उबले हुए काले चने की जगह, अंकुरित काला चना भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

3. इसे खाने से पेट काफी देर तक भरा हुआ रहता है। आप एक्स्ट्रा खाने से बचते हैं और वेट लॉस में मदद मिलती है।

4. खीरे में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। यह जीरो फैट फूड है। इससे वजन भी कम होता है साथ ही बेली फैट कम करने में भी मदद मिलती है।

5. टमाटर भी वेट लॉस के लिए अच्छा होता है। यह फैट बर्न करने में मदद करता है। इसमें कैलोरी और कार्ब्स दोनों की कम मात्रा में होते हैं।

6. स्वीट कॉर्न प्रोबायोटिक है। यह आंतों की सेहत के लिए अच्छा होता है। इससे मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

7. 100 ग्राम पनीर में लगभग 10 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और अनहेल्दी खाने की क्रेविंग नहीं होती है।

8. काला नमक, काली मिर्च और जीरा पाउडर डाइजेशन के लिए अच्छे होते हैं।

9. नींबू मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करता है और वजन कम करने में मदद करता है।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article