सुबह का नाश्ता हमारे लिए सबसे जरूरी मील होता है। आयुर्वेद में जो खाने का नियम बताया गया है उसमें सुबह का नाश्ता सबसे अच्छा और पौष्टिक करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि सुबह आप जो भी खाते हैं, उसका असर आपके दिन भर के काम पर देखने को मिलता है। यही कारण है कि हमें नाश्ते में हेल्दी और सुपाच्य चीजों का चयन करना चाहिए।
यदि आप वेट लॉस करने के लिए खाना छोड़ने का प्लान कर रहे हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वेट लॉस के लिए खाना छोड़ना सेहत के लिए अच्छा नहीं है। क्योंकि इससे हमारे शरीर में पोषक तत्व कम होने लगते हैं। जो हमारी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। यदि आप भी वेट लॉस करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको खाना छोड़ने की नहीं बल्कि खाने का सही चयन करने की जरूरत है। आइए जानते हैं 5 ऐसे देसी फूड्स जिन्हें सुबह की डाइट में शामिल कर आप वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकते हैं।
1. मूंग दाल का चीला
प्रोटीन से भरपूर मूंग की दाल का चीला आपके लिए एक बेहतरीन नाश्ते का विकल्प हो सकता है। यदि आप वेट लॉस जर्नी में हैं, तो आपको आपको नाश्ते में मूंग दाल का चीला शामिल करना चाहिए। यह आपको दिन भर ऊर्जा से भरपूर रखता है।
2. भुने हुए चने
आयरन और कैल्शियम जैसी चीजों से भरपूर भुने हुए चने हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। सुबह नाश्ते के दौरान भुने चने खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर हमारी भूख को लंबे समय तक शांत रखता है, जिससे वेट लॉस में आसानी होती है।
3. पोहा
पोहा इंडियन रसोई का सबसे पसंदीदा नाश्ता है। आसानी से तैयार होने वाला पोहा आपके वजन को भी आसानी से कम कर सकता है। पोषण से भरपूर पोहा वेट लॉस जर्नी के लिए एक परफेक्ट नाश्ते का फूड है।
4. ढोकला
गुजराती लोगों की जान ढोकला स्वाद और सेहत दोनों के लिए शानदार फूड आइटम है। एक प्लेट ढोकला नाश्ते में खाने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है, जिससे आपका वजन कम होने में आसानी होती है।
5. उपमा
लो कैलोरी फूड उपमा सुबह के नाश्ते के लिए एक बेहतरीन फूड है। सूजी और सब्जियों को मिलाकर तैयार किया जाने वाला उपमा हमारे लिए नाश्ते का हेल्दी ऑप्शन है। यह लंबे समय तक पेट को भरा हुआ रखता है, जिससे वेट लॉस में आसानी होती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
