हेल्थ

लिवर को अंदर तक साफ कर देती हैं ये चीजें, Fatty Liver से मिलती है हमेशा के लिए निजात

Home Remedies for Liver Health : लिवर हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है। जो हमारे खाने को पचाने और शरीर की सफाई दोनों में मदद करता है। यदि शरीर की सफाई करते हुए आपका लिवर गंदा हो गया है, तो आज हम आपको इसके लिए कारगर घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। जो लिवर को डिटॉक्स करने के साथ आपको फैटी लिवर से भी निजात दिलाते हैं।

Image

healthy food for liver

Healthy Food for Liver Health : खानपान और लाइफस्टाइल की कमियों के कारण आपको कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जिसका असर हमारे शरीर के प्रत्येक अंग पर दिखाई देता है। खानपान से प्रभावित होने वाला लिवर सबसे पहला अंग है। लिवर हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग है, जो खाने के पाचन और शरीर की क्लींजिंग दोनों में मदद करता है। लेकिन आज लिवर से जुड़ी समस्याएं जैसे फैट लिवर आदि काफी कॉमन होती जा रही हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको लिवर की सफाई के लिए कारगर घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। जो आपको फैटी लिवर से भी निजात दिलाते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

लिवर की सेहत के लिए फायदेमंद फूड्स - Foods Beneficial For Liver Health In Hindi

नट्स और सीड्स - Nuts and Seeds for Liver Health

बादाम, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स और पंपकिन और चिया जैसे सीड्स आपकी लिवर हेल्थ को बेहतर बनाने में कारगर होते हैं। ओमेगा 3 फैटी एसिड, फाइबर और विटामिन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर नट्स और सीड्स आपके लिवर को पूरी तरह साफ करके फैटी लिवर को भी ठीक करते हैं।

खट्टे फल - Citrus Fruit for Liver Health

नींबू, संतरा, अंगूर, कीवी जैसे खट्टे फलों में एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर पाए जाते हैं, जो आपको फैटी लिवर की समस्या से जल्द निजात दिलाते हैं। लिवर की सफाई और फैटी लिवर से निजात पाने के लिए आप रोज सुबह 1 गिलास गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पीएं। इसके अलावा आप नाश्ते में संतरा और अंगूर का जूस भी पी सकते हैं।

ग्रीन टी - Green Tea for Liver Health

लिवर की सफाई करनी हो या फैटी लिवर को ठीक करना हो ग्रीन टी इसमें काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। ग्रीन टी में मौजूद भरपूर एंटीऑक्सीडेंट गुण आपको फैटी लिवर से जल्द निजात दिला सकते हैं। इसके लिए आपको सुबह खाली पेट 1 कप ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article