Kis Vitamin Ki Kami Se Pimple Hote Hain: चेहरे की चमक कम हो जाए, कील-मुंहासे बार-बार निकलें और दाग-धब्बे हटने का नाम न लें, तो हर कोई परेशान हो जाता है। बहुत से लोग समझते हैं कि स्किन की ये सारी दिक्कतें सिर्फ गंदगी, धूल या हार्मोन की वजह से होती हैं, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता। असल में, आपकी स्किन की हालत इस बात पर भी निर्भर करती है कि आपके शरीर को कौन-कौन से जरूरी पोषक तत्व मिल रहे हैं या नहीं। खासकर कुछ खास विटामिन्स की कमी चेहरे की रौनक छीन लेती है। आइए जानते हैं कौन-से विटामिन की कमी से स्किन पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है।
किस कमी से स्किन बनती है बेजान - Vitamin Deficiency Cause Dead Skin
विटामिन A स्किन को रिपेयर करने और हेल्दी बनाए रखने में बहुत जरूरी होता है। जब शरीर में इसकी कमी हो जाती है, तो स्किन धीरे-धीरे रुखी, बेजान और डल दिखने लगती है। चेहरे पर छोटे-छोटे पिंपल्स या फुंसियां भी निकल सकती हैं क्योंकि विटामिन A स्किन सेल्स को दोबारा बनाने में मदद करता है।
किसकी कमी चेहरे की चमक कर देती है गायब - Vitamin Deficiency Cause Dull Skin
अगर आप देख रहे हैं कि चेहरा मुरझाया हुआ लगता है और धीरे-धीरे दाग-धब्बे भी बनने लगे हैं, तो ये विटामिन C की कमी का संकेत हो सकता है। यह विटामिन स्किन को ग्लोइंग बनाता है और उसे फ्री रेडिकल्स से बचाता है। जब शरीर को इसकी पर्याप्त मात्रा नहीं मिलती, तो स्किन ढीली और मुरझाई हुई दिखने लगती है।
किस कमी से स्किन होती है ड्राई और इरिटेटेड -Vitamin Deficiency Cause Dry Skin
विटामिन E स्किन को नमी देने और उसे हेल्दी रखने में मदद करता है। इसकी कमी से त्वचा ड्राय हो जाती है, खुजली होने लगती है और कभी-कभी हल्की जलन भी महसूस होती है। ये विटामिन सूरज की किरणों से स्किन को बचाने का भी काम करता है।किसकी कमी बढ़ा सकती है कील-मुंहासे -Vitamin Deficiency Cause Pimples On Face
जब शरीर में विटामिन B6 या B12 की कमी हो जाती है, तो स्किन ऑयली होने लगती है और कील-मुंहासे तेजी से बढ़ सकते हैं। ये विटामिन्स स्किन की हेल्थ को बैलेंस में रखने में मदद करते हैं। इनकी कमी से स्किन जल्दी इरिटेट होती है और पिंपल्स की समस्या बनी रहती है।
किस कमी से स्किन में सूजन और डलनेस होती है - Vitamin Deficiency Cause Swelling On Face
विटामिन D शरीर में बहुत जरूरी होता है, खासकर स्किन की इम्युनिटी के लिए। सूरज की रोशनी से मिलने वाला यह विटामिन स्किन को सूजन और एलर्जी से बचाता है। इसकी कमी से स्किन बेजान लगने लगती है और चेहरे पर एक अजीब-सी थकावट दिखती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
