हेल्थ

Breakfast Superfoods: एनर्जी के लिए ब्रेकफास्ट में जरूर खाएं ये सुपर फूड्स, दिनभर रहेंगे एक्टिव और फिट

Breakfast Superfoods: सेहत के लिए लिहाज से ब्रेकफास्ट खानाबेहद जरूरी होता है। दरअसल सुबह उठने के बाद हम जो ब्रेकफास्ट करते हैं, उसी पर डिपेंड करता है कि हमें उससे कितनी एनर्जी मिलेगी। ब्रेकफास्ट हेल्दी होना बेहद जरूरी है।

Image

Breakfast Superfoods: ब्रेकफास्ट में जरूर खाएं ये सुपर फूड्स।

Photo : iStock

Breakfast Superfoods: फिट रहने के लिए बॉडी (Body) में एलर्जी (Energy) जरूर होनी चाहिए। एलर्जी होगी तभी आप पूरे दिन एक्टिव रह पाएंगे। लेकिन बॉडी में एनर्जी के लिए जरूरी है कि आप नाश्ते (Breakfast) में क्या खाते हैं। सेहत (Health) के लिए लिहाज से ब्रेकफास्ट खाना बेहद जरूरी होता है। दरअसल सुबह उठने के बाद हम जो ब्रेकफास्ट (Healthy Breakfast) करते हैं, उसी पर डिपेंड करता है कि हमें उससे कितनी एनर्जी मिलेगी। ब्रेकफास्ट हेल्दी (Breakfast Tips) होना बेहद जरूरी है। ऐसे में आज हम आपको सुबह ब्रेकफास्ट पर खाने के कुछ ऐसे सुपर फूड्स (Breakfast Superfoods) के बारे में बताएंगे, जिसे खाकर आपको पूरे दिन एनर्जी मिलेगी।

ब्रेकफास्ट में जरूर खाएं ये सुपर फूड्स (Breakfast Superfoods)

अंडा

संडे हो या मंडे, रोज खाएं अंडे...ये बात तो आपने जरूर सुनी होगा। तो ब्रेकफास्ट में अंडा खाने से बॉडी को काफी एनर्जी मिलती है। साथ ही अंडा हड्डियों को मजबूत भी बनाता है। इसके अलावा अंडे प्रोटीन भी मिलता है। आपको एनर्जी के लिए हर दिन ब्रेकफास्ट में अंडा जरूर खाना चाहिए।

ओट्स

ब्रेकफास्ट में खाने के लिए ओट्स एक बढ़िया ऑप्शन है। बाजार में ओट्स के कई तरह के फ्लेवर में मिलते हैं। ब्रेकफास्ट में ओट्स खाने से शरीर को खूब फायदा मिलता है और साथ ही ये आपको पूरे दिन एक्टिव भी रखता है।

जूस

ब्रेकफास्ट में जूस पीना काफी फायदेमंद होता है। आप किसी भी फल का जूस पी सकते हैं। लेकिन एनर्जी के लिए सेब, अनार, मौसमी आदि का जूस पीना ज्यादा बेहतर माना जाता है।

पोहा

पोहा ब्रेकफास्ट के लिए एक बेहतर ऑप्शन है। पोहा पेट के लिए हल्का होता है, लेकिन ये आपके पेट को भर देता है। साथही पोहा कार्ब्स, प्रोटीन, फाइबर और फैट का भी बेहतर सोर्स है।

चिला

नाश्ते में चिला खाकर भी पूरे दिन अपनी एनर्जी बरकरार रख सकते हैं। चिला आप बेसन, मूंग दाल, सूजी या ओट्स का बना सकते हैं। चिला खाने से प्रोटीन की कमी दूर होती है। साथ ही ये फाइबर का भी बढ़िया सोर्स है।

दलिया

नाश्ते में एनर्जी के लिए दलिया एक बेहतर ऑप्शन है। दरअसल दलिया खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और ये वजन कंट्रोल करने में भी फायदेमंद है। दलिया रोज खाने से पाचन सही रहता है और कब्ज जैसी समस्या से भी आप बच सकते हैं।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article