हेल्थ

शरीर में जमा चर्बी को तेजी से पिघला देती हैं सुबह की ये खास ड्रिंक, अंदर धंस जाएगा बाहर निकला पेट

Healthy Drinks for Weight Loss: बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और इसे कम करने के लिए कोई आसान उपाय तलाश रहे हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ हेल्दी ड्रिंक्स लेकर आए हैं। जो आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकते हैं। रोज सुबह यदि आप इन ड्रिंक्स का सेवन करते हैं तो आपको कुछ दिन में बेहतर परिणाम मिलेंगे। आइए जानते हैं वेट लॉस के लिए कारगर होममेड ड्रिंक्स...

Image

weight loss drink

Weight Loss Drinks : खानपान और लाइफस्टाइल की कमियों के कारण आज मोटापा तेजी से लोगों की समस्या बनता जा रहा है। मोटापा न केवल खुद में एक समस्या है, बल्कि ये अपने साथ कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम भी लेकर आता है। यदि आप बढ़े हुए वजन से परेशान हैं, और इसे कम करने का कोई कारगर उपाय तलाश रहे हैं, तो हम आपको इसके लिए एक असरदार ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं। घर में तैयार किए जाने वाले ड्रिंक्स आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी आसान बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे तैयार करें वेट लॉस ड्रिंक्स?

आंवला-एलोवेरा जूस

हमारी बॉडी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए विटामिन-सी काफी फायदेमंद होती है। यही कारण है कि आंवला जूस पीने की सलाह आपको अक्सर दी जाती है। यदि आप रोजाना 20-20 मिलीलीटर आंवला और एलोवेरा जूस का सेवन करते हैं, तो इससे आपको वेट लॉस में काफी मदद मिलती है। क्योंकि ये जूस आपके मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है।

नींबू पानी

बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और वजन को तेजी से कम करने के लिए नींबू पानी एक बेहतर और असरदार ड्रिंक है। विटामिन-सी से भरपूर नींबू को रोजाना 1 गिलास गर्म पानी के साथ सुबह खाली पेट पीने से आपको वेट लॉस में काफी मदद मिलती है। हालांकि केवल नींबू पानी पीने से वजन कम होता है, इस बात का कोई पुष्ट प्रमाण नहीं है, लेकिन ये आपकी फैट बर्निंग प्रोसेस को बेहतर करता है।

ग्रीन-टी

रोज सुबह दूध वाली चाय पीना भला किसे पसंद नहीं होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये चाय आपके वजन को बढ़ाने का काम करती है। वहीं यदि आप रोजाना सुबह 1 कप ग्रीन-टी का सेवन करते हैं, तो आपको वेट लॉस में काफी हेल्प हो सकती है। ग्रीन-टी आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके वेट लॉस प्रोसेस को तेज कर देती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article