हेल्थ

गेहूं की रोटी से ज्यादा फायदेमंद है इस आटे की रोटी, खाने से मिलते हैं ये कमाल के फायदे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 17, 2023, 07:39 AM IST

Ragi Roti Health Benefits: रागी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। रागी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। रागी प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, कार्ब्स और विटामिन्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

Image

Ragi Roti Health Benefits

Ragi Roti Health Benefits: रागी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। रागी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। रागी प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, कार्ब्स और विटामिन्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। नियमित रूप से रागी की रोटी का सेवन करने से कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए अपनी डाइट में रागी को जरूर शामिल करें। इसका सेवन आप किसी भी मौसम में कर सकते हैं। सर्दियों के मौसम में इसका सेवन सेहत को कई फायदे पहुंचा सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको रागी के आटे की बनी रोटी खाने के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां जानें रागी के आटे की बनी रोटी खाने के क्या क्या फायदे होते हैं।

रागी के आटे से बनी रोटी खाने के फायदे - Ragi Roti Health Benefits in hindi

वजन घटाने में कारगर

नियमित रूप से रागी के आटे से बनी रोटी का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। रागी फाइबर का बेहतरीन सोर्स माना जाता है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और आपको ओवरइटिंग से बचाता है। ऐसे में अगर आप बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और वजन घटाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में रागी के आटे से बनी रोटी को जरूर शामिल करें।

हड्डियों के लिए

हड्डियों और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए रागी के आटे से बनी रोटी बेहद फायदेमंद साबित होती है। रागी के आटे में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके रोजाना सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है।

पाचन तंत्र के लिए

रागी के आटे से बनी रोटी का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। रागी फाइबर का बेहतरीन सोर्स माना जाता है जो गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या को दूर करता।

डायबिटीज

रागी का आटा डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को रागी के आटे से बनी रोटी का सेवन करना चाहिए।

रितु राज
Ritu raj author

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां... और देखें

End of Article