आपने अक्सर पूजा पाठ के समय दूर्वा घास का इस्तेमाल होते हुए जरूर देखा होगा। इसके साथ ही भगवान गणेश की पूजा करते समय तो इस घास को रखने का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि भगवान गणपति की पूजा को बिना दूर्वा घास के पूरा नहीं माना जाता है। अब जब भगवान गणेश की पूजा का सबसे बड़ा त्यौहार आ रहा है, तो आप दूर्वा का इस्तेमाल फिर से करने जा रहे होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान गणेश को पसंद ये घास आपकी सेहत को भी खूब पसंद आती है। इस घास के औषधीय गुण आपको छोटी से लेकर बड़ी तक कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। जमीन पर आसानी से मिलने वाली ये घास आपकी सेहत के लिए रामबाण साबित होती है। आज हम आपको दूर्वा घास के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं किन-किन बीमारियों में दूर्वा घास फायदेमंद होती है।
इन बीमारियों में फायदेमंद है दूर्वा घास - Durva Grass is Beneficial in these Diseases in Hindi
- पाचन संबंधी समस्या।
- हाई ब्लड प्रेशर।
- त्वचा संबंधी समस्याएं।
- मोटापा।
- एनीमिया (खून की कमी होना)।
- पथरी की समस्या।
- बवासीर।
- यूरिनल ट्रैक इन्फेक्शन।
कैसे करें इस्तेमाल?
दूर्वा घास का इस्तेमाल आप रोज सुबह उठकर खाली पेट कर सकते हैं। इसे आप ऐसे ही लेकर पानी से धो कर चबा सकते हैं। इसके अलावा आप इसका पाउडर बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। इसके पाउडर को आप रोजाना 1 चम्मच की मात्रा में दूध के साथ लें। इससे आपको बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।सावधानी
दूर्वा घास या किसी भी औषधि का उपचार करने पहले एक्सपर्ट की राय लेना बहुत जरूरी है। इसके अलावा भी दूर्वा के इस्तेमाल से आपकी त्वचा में खुजली की समस्या हो सकती है। इसलिए आपको इसका इस्तेमाल बिना परामर्श के नहीं करना चाहिए।डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
