हेल्थ

Health Benefits of Buckwheat:गर्भवती महिलाओं के लिए गेहूं के आटे से ज्यादा फायदेमंद है कुट्टू का आटा, जच्चा-बच्चा दोनों को मिलते हैं बेनिफिट्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 11, 2023, 12:08 PM IST

Health Benefits of Buckwheat: गर्भावस्था किसी भी महिला के लिए काफी अहम माना जाता है। इस दौरान महिलाओं को अपने खान-पान से लेकर सेहत का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन औसतन 2100 कैलोरी की लेने की जरूर होती है।

Image

Health Benefits of Buckwheat

Health Benefits of Buckwheat: गर्भावस्था किसी भी महिला के लिए काफी अहम माना जाता है। इस दौरान महिलाओं को अपने खान-पान से लेकर सेहत का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन औसतन 2100 कैलोरी की लेने की जरूर होती है। इसलिए महिलाओं को संतुलित आहार लेने की जरूरत होती है। ऐसे में गर्भवती महिलाएं अपनी डाइट में कुट्टू का आटा जरूर शामिल करें। कुट्टू के आटे में फ़ॉलेट, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, डायटरी फ़ाइबर और एसेंशियल अमीनो एसिड पाया जाता है। इसके सेवन से गर्भावस्था के दौरान कब्ज, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से निजात पाने में मदद मिलती है। ये आयरन और विटामिन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए कुट्टू का आटा कितना फायदेमंद है।

गर्भवती महिलाओं के लिए कुट्टू के आटे के फायदे

एंटी-ऑक्सिडेंट से भरपूर

कुट्टू का आटा एंटी-ऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें ऐंटी-इंफ़्लेमेटरी, ऐंटी-कैंसर और ऐंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं।

वेट बैलेंस

कुट्टू का आटा खाने से वजन को मेंटेन करने में मदद मिलती है। इसमें ऐसे कई तरह के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने का काम करता है जिससे भूख कम लगती है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

दूर होती है ये बीमारियां

कुट्टू का आटा आयरन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इससे शरीर में मिनरल्स की कमी दूर होती है। इसके साथ ही इसके सेवन से एनीमिया, कमजोरी और थकान जैसी समस्याओं से भी छुटकारा पाने में मदद मिलती है।

दांत और हड्डियों के लिए

कुट्टू का आटा दांत और हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। कैल्शियम से भरपूर कुट्टू का आटा दांत और हड्डियों को मजबूत बनाता है।

एंग्जाइटी होती है दूर

कुट्टू के आटे का सेवन करने से एंग्जाइटी की समस्या भी दूर होती है। ये शरीर से ‘फ्री रेडिकल्स’ को निकालने का काम करते हैं। इससे इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article