हेल्थ

कब्ज का रामबाण इलाज है घी और हल्दी, चुटकियों में करते हैं कब्ज की छुट्टी

Ghee And Turmeric For Constipation In Hindi: अगर आपका पेट भी सुबह खुलकर साफ नहीं हो पाता है और कब्ज की समस्या बनी रही है, तो ऐसे में घी और हल्दी का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप सही तरीके से इसे डाइट में शामिल करें, तो जल्द कब्ज से छुटकारा मिलेगा।

Image

Ghee And Turmeric Benefits For Constipation

Ghee And Turmeric For Constipation In Hindi: बहुत से लोग सुबह उठते ही शौच के लिए जाते तो हैं, लेकिन कब्ज के कारण उनका पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता है। उन्हें बाद में बार-बार पेट साफ के लिए जाने की इच्छा महसूस होती है। कई बार इसकी वजह से उन्हें दिन में कई बार शौच जाना पड़ता है और उन्हें काफी परेशानी होती है। अच्छी बात यह है कि कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से कब्ज की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है। सबसे पहले तो यह जान लें कि कब्ज होने का एक बड़ा कारण डाइट में फाइबर की कमी है। हमें अपनी दैनिक डाइट से 25-30 ग्राम फाइबर जरूर लेना चाहिए। यह आंतों को स्वस्थ रखना, आंत में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाता है, पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है और बाउल मूवमेंट सुधार करता है। यह कब्ज से बचाव और इसके उपचार दोनों में मदद करता है। फल और सब्जियों में फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, इन्हें डाइट में शामिल करें। इसके अलावा, दही और छाछ जैसे प्रोबायोटिक्स का सेवन करने से भी आंत स्वस्थ रहती है और बाउल मूवमेंट में सुधार होता है। इसके साथ कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आपको कब्ज से जल्द छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। आपको बता दें कि घी और हल्दी मिश्रण कब्ज की चुटकियों में छुट्टी कर सकता है। बस आपको सही तरीके से इसका सेवन करना है। इस लेख में हम आपको कब्ज दूर करने के लिए घी और हल्दी का सेवन करने के आसान तरीके बता रहे हैं।

कब्ज दूर करने के लिए घी और हल्दी के फायदे- Ghee And Turmeric Benefits For Constipation In Hindi

आयुर्वेद में हल्दी और घी दोनों को ही कई स्वास्थ्य समस्याओं में औषधि की तरह प्रयोग किया जाता है। पाचन क्रिया को दुरुस्त करने और पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए ये किसी औषधि से कम नहीं हैं। घी हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है, जो मल को मुलायम बनाने में मदद करता है। यह बाउल मूवमेंट में सुधार करता है। जब आप हल्दी के साथ घी का भी सेवन करते हैं, तो यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक के एसिडिक पीएच को कम कर सकता है। हल्दी एंटीइंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर होती है, यह आंत की सूजन कम कम करती है। हल्दी और घी आंत में जमा गंदगी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं, जो कब्ज में योगदान देते हैं। इन्हें खाने से गट हेल्थ में सुधार होता है और पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। कब्ज की छुट्टी करने में यह कॉम्बिनेशन बहुत लाभकारी है।

कब्ज दूर करने के लिए घी और हल्दी का सेवन कैसे करें- How To Take Ghee And Turmeric For Constipation In Hindi

1. गर्म पानी में लें

सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच घी और 1/4 चम्मच हल्दी मिलाएं, अच्छी तरह मिक्स करें और इसका सेवन करें।

2. सीधे तौर पर खाएं

हल्दी और घी को आप अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। आप एक चम्मच घी में 1/4 चम्मच हल्दी मिलाकर सीधे तौर इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप चुटकी भर काली मिर्च पाउडर मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

3. दूध के साथ लें

रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में एक चम्मच घी और 1/4 चम्मच हल्दी डालकर मिक्स करें और इसका सेवन करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article