हेल्थ

सेहत के लिए जहर समान हैं ये 5 चीजें, FSSAI ने बताया कैंसर से हार्ट डिजीज की बड़ी वजह, आंख मूंद कर खा रहे लोग

FSSAI Told These 5 Things Are Like Poison For Health In Hindi: हाल ही में FSSAI ने लोगों को चेतावनी दी है कि हमारी रोज की डाइट में कुछ ऐसी चीजें हैं जो धीरे-धीरे शरीर के लिए जहर का काम करती हैं। बेहतर स्वास्थ्य के लिए इनका सेवन सीमित करें या पूरी तरह से बंद करें। चलिए जानते हैं ऐसे ही 5 आम चीजों के बारे में...

Image

FSSAI Told These 5 Things Are Like Poison For Health

FSSAI Told These 5 Things Are Like Poison For Health In Hindi: आजकल हम जो कुछ भी खाते हैं, वो जरूरी नहीं कि हमेशा हमारी सेहत के लिए सही हो। भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर हम आसानी से मिलने वाली चीजें खा लेते हैं, बिना ये सोचे कि उसका असर हमारे शरीर पर कितना बुरा हो सकता है। FSSAI यानी फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हाल ही में 5 ऐसी आम चीजों के बारे में बताया है, जिन्हें हम रोज़मर्रा में खाते हैं लेकिन वो कैंसर, हार्ट प्रॉब्लम और डायबिटीज तक की वजह बन सकती हैं।

1. बार-बार तली हुई चीजें

समोसे, पकौड़े या फिर बार-बार एक ही तेल में तली गई चीजें खाने में भले ही टेस्टी लगती हों, लेकिन इनका असर धीरे-धीरे आपके दिल पर पड़ता है। इनमें ट्रांस फैट होता है जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है और हार्ट डिजीज़ की रिस्क को दोगुना कर देता है।

2. मीठा ज्यादा खाना

कोल्ड ड्रिंक, कैंडी, केक जैसी चीज़ें दिखने में भले ही मजेदार हों, लेकिन इनमें छिपी शुगर सेहत के लिए खतरा बन सकती है। FSSAI का कहना है कि शुगर का ज्यादा सेवन ब्लड शुगर को असंतुलित करता है और टाइप-2 डायबिटीज की शुरुआत यहीं से होती है।

3. ज्यादा नमक वाले स्नैक्स

चिप्स, नमकीन, अचार जैसी चीज़ें जिनमें नमक बहुत ज्यादा होता है, उन्हें रोज खाना ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है। हाई बीपी आगे चलकर दिल की बीमारी का बड़ा कारण बन सकता है। इसलिए FSSAI सलाह देता है कि नमक की मात्रा पर कंट्रोल रखना ज़रूरी है।

4. पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड्स

मैगी, नूडल्स और रेडी-टू-ईट खाने वाली चीज़ें आजकल की फास्ट लाइफ में आम हो गई हैं। लेकिन इनमें मौजूद प्रिजर्वेटिव्स और कैमिकल्स आपके लीवर और किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। रोज इन चीजों का सेवन आपकी सेहत के लिए धीरे-धीरे खतरा बन सकता है।

5. रंग-बिरंगे फूड्स

बाजार में मिलने वाली रंगीन मिठाइयों, ड्रिंक्स और आइसक्रीम में जो आर्टिफिशियल कलर और फ्लेवर डाले जाते हैं, वो देखने में तो अच्छे लगते हैं लेकिन शरीर में जाकर कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लंबे समय तक इनके सेवन से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article