हेल्थ

40 के बाद भी बॉडी में बरकरार रहेगा जवानी वाला जोश, आज से ही डाइट में शामिल करें ये चमत्कारी फल, बुढ़ापा रहेगा दूर

Fruits To Delay Ageing In Hindi: अगर आप चाहते हैं कि 40 के बाद भी आपके चेहरे और बॉडी में वही जवानी वाला जोश बना रहे, तो इन फलों को आज से ही अपनी डाइट में शामिल करें। ये ना सिर्फ आपको हेल्दी बनाएंगे बल्कि आपको यंग और एक्टिव भी रखेंगे वो भी बिना किसी भारी-भरकम खर्च के। चलिए जानते हैं इनके बारे में....

Image

Fruits To Delay Ageing In Hindi

Fruits To Delay Ageing In Hindi: 40 की उम्र पार करते ही ज्यादातर लोग यही सोचने लगते हैं कि अब तो बुढ़ापा आने ही वाला है, ऐसे में चेहरे की चमक कम हो जाती है, स्किन ढीली लगने लगती है और एनर्जी भी पहले जैसी नहीं रहती। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ आसान सी चीजें आपकी बढ़ती उम्र को धीमा कर सकती हैं? जी हां, अगर आप अपनी डाइट में कुछ खास फलों को शामिल कर लें, तो ना सिर्फ आपका चेहरा दमकता रहेगा बल्कि अंदर से भी आप जवान और एनर्जेटिक महसूस करेंगे। चलिए जानते हैं उन 5 खास फलों के बारे में जो 40 के बाद भी आपकी बॉडी को जवां बनाए रखेंगे।

बुढ़ापे में देरी करने वाले फल - Fruits That Help In Prevent Aging In Hindi

अनार

अनार सिर्फ स्वाद में ही नहीं, सेहत में भी जबरदस्त होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को जवान बनाए रखते हैं और चेहरे की चमक बरकरार रखते हैं। रोज एक कटोरी अनार खाने से स्किन टाइट रहती है और झुर्रियां कम नजर आती हैं।

ब्लूबेरी

ब्लूबेरी भले ही महंगी हो, लेकिन इसके फायदे लाजवाब हैं। इसमें एंटी-एजिंग गुण होते हैं जो उम्र के असर को धीमा करते हैं। दिमाग तेज़ रहता है, याददाश्त मजबूत होती है और स्किन पर भी नैचुरल ग्लो आता है।

एवोकाडो

एवोकाडो में हेल्दी फैट्स होते हैं जो शरीर को अंदर से पोषण देते हैं। इससे बाल मजबूत होते हैं, स्किन सॉफ्ट रहती है और बॉडी में एनर्जी बनी रहती है। इसे सलाद या ब्रेड के साथ खा सकते हैं।

सेब

सेब तो सभी खाते हैं, लेकिन 40 के बाद इसका महत्व और बढ़ जाता है। इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को हेल्दी रखते हैं, पेट साफ रहता है और स्किन पर भी फर्क दिखता है।

पपीता

पपीता एक ऐसा फल है जो आसानी से मिल जाता है और हर तरह से फायदेमंद है। इसमें विटामिन A और C होते हैं जो स्किन को हेल्दी और जवान बनाए रखते हैं। साथ ही ये पेट भी साफ रखता है, जिससे चेहरा खिलता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article