हेल्थ

लिवर के लिए वरदान माने जाते हैं ये 10 देसी फूड, बॉडी डिटॉक्स के साथ मेटाबॉलिज्म में करते हैं सुधार, ऐसे करें सेवन

Foods For Healthy Liver In Hindi: हाल ही में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर ने ऐसे फूड्स की लिस्ट शेयर की है जो लिवर स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और फंक्शन में सुधार करने में मदद करते हैं। अगर आप इन देसी चीजों को रोजमर्रा के खाने में थोड़ा-थोड़ा भी शामिल कर लें, तो लिवर हेल्दी रहेगा, पाचन अच्छा होगा और बॉडी नैचुरली डिटॉक्स होती रहेगी। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं...

Image

Foods For Healthy Liver In Hindi

Foods For Healthy Liver In Hindi: हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं, उसका सबसे पहला असर हमारे लिवर पर पड़ता है। लिवर न सिर्फ पाचन को संभालता है बल्कि शरीर को टॉक्सिन्स से भी बचाता है। लेकिन आज की भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड्स के कारण लिवर पर बहुत ज्यादा प्रेशर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने खानपान में कुछ ऐसे देसी फूड शामिल करें, जो लिवर को ताकत दें और शरीर को नेचुरल तरीके से डिटॉक्स करें। इंस्टाग्राम हेल्थ इंफ्लुएंसर और आयुर्वेदिक डॉक्टर डॉ. दीक्षा भावसार (BAMS Ayurveda) ने ऐसी 10 देसी चीजें बताई हैं, जो लिवर के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए खाएं ये फूड्स - foods For healthy Liver Function In Hindi

नींबू

डॉ. दीक्षा बताती हैं कि नींबू लिवर को डिटॉक्स करने के लिए बेहतरीन माना जाता है। इसमें भरपूर विटामिन C होता है जो इम्यून सिस्टम को भी स्ट्रॉन्ग बनाता है और लिवर की कोशिकाओं को प्रोटेक्ट करता है।

कैसे लें: सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में आधा नींबू मिलाकर पिएं। चाहें तो नींबू को सलाद या फ्रूट जूस में भी शामिल कर सकते हैं।

हल्दी और काली मिर्च

हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व होता है जो लिवर की सूजन कम करता है और उसे टॉक्सिन्स से बचाता है। वहीं काली मिर्च इसके असर को बढ़ाती है और डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करती है।

कैसे लें: 1/4 चम्मच हल्दी और एक चुटकी काली मिर्च को गुनगुने पानी, दूध या शहद में मिलाकर रोजाना लें। सब्जियों में डालना भी अच्छा तरीका है।

धनिया

धनिया में ऐसे तत्व होते हैं जो पाचन को सुधारते हैं और लिवर से टॉक्सिन्स बाहर निकालते हैं।

कैसे लें: धनिया की चाय बनाकर पिएं या फिर सब्जियों में हरा धनिया डालें।

अदरक

अदरक लिवर की एंजाइम एक्टिविटी को बढ़ाता है और ब्लड फ्लो को बेहतर करता है। इससे फैटी लिवर जैसी दिक्कतें दूर रहती हैं।

कैसे लें: अदरक की चाय पिएं, सब्जियों में डालें या खाने के बाद शहद के साथ थोड़ा अदरक खाएं।

आंवला, चुकंदर और गाजर

आंवला विटामिन C से भरपूर होता है जो लिवर को डिटॉक्स करता है और इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। वहीं, चुकंदर में बीटा ऐलेनिन होता है जो सूजन को कम करता है और लिवर को हेल्दी रखता है। गाजर में बीटा-कैरोटीन होता है जो लिवर के फंक्शन को बेहतर करता है।

कैसे लें:

  • आंवला को फल, मुरब्बा, पाउडर या कैंडी की तरह लें।
  • गाजर और चुकंदर को सलाद में खाएं या इनका जूस बनाकर पिएं।

ग्रीन टी

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो लिवर को डिटॉक्स करने और फैटी लिवर की समस्या को कम करने में मदद करते हैं।

कैसे लें: सुबह खाली पेट या खाने के एक घंटे बाद ग्रीन टी पिएं।

लहसुन

लहसुन में एलिसिन और सेलेनियम जैसे तत्व होते हैं जो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं और फैटी लिवर की संभावना को घटाते हैं।

कैसे लें: रोजाना सुबह खाली पेट 1-2 कच्ची लहसुन की कलियां खाएं या खाने में हल्का भूनकर इस्तेमाल करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article