हेल्थ

दिन की शुरुआत करें इस हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ, केवल 20 में मिलती है फिट रहने की गारंटी

हेल्दी और फिट रहने के लिए हमें अपनी लाइफस्टाइल का चुनाव बहुत सोच समझकर करना चाहिए। इसके लिए कुछ खानपान की आदत तो कुछ व्यायाम की आदतों को लाइफस्टाइल में जरूर शामिल कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं कुछ हेल्दी लाइफस्टाइल टिप्स जिन्हें फॉलो कर आप अपनी सेहत को फिट रख सकते हैं।

Image

Healthy Morning Lifestyle Routine

Photo : iStock

हेल्दी रहने के लिए जितना जरूरी हेल्दी खानपान का चुनाव करना है उतना ही जरूरी एक्सरसाइज को लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाना भी है। क्योंकि हेल्दी रहना है तो हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना ही होगा, इसका कोई शॉर्टकट नहीं हैं। खराब लाइफस्टाइल और खानपान हमारे शरीर में मोटापा, शुगर, डायबिटीज, थायराइड और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का कारण बन जाती है।

यदि आप चाहते हैं कि ये लाइफस्टाइल रोग आपको न घेरें तो आपको आज ही अपनी लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव कर लेने चाहिए। जो आपको जीवन भर हेल्दी और फिट रहने की गारंटी देते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं सुबह की शुरुआत का लाइफस्टाइल रूटीन जो आपको हेल्दी और फिट रख सकता है।

उठते ही पानी पिएं

आपको सुबह उठते ही सबसे पहला काम करना है कि आपको 1 गिलास हल्का गुनगुना पानी पीना है। यह आपकी बॉडी को क्लीन करता है, जिससे आप कई तरह के रोगों से बच सकते हैं। इसके अलावा यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है।

आंवला एलोवेरा जूस

आयुर्वेद के अनुसार आंवला और एलोवेरा दोनों ही हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है। यदि आप रोज सुबह 10-10 मिलीलीटर आंवला एलोवेरा जूस पीते हैं, तो इससे आपकी इम्यूनिटी हमेशा बूस्ट रहेगी।

20 मिनट की एक्सरसाइज

हेल्दी रहने के लिए जितना जरूरी खानपान को दुरुस्त करना है, उतना ही जरूरी एक्सरसाइज पर भी ध्यान देना है। यदि आप दिन भर एक्टिव और हमेशा फिट रहना चाहते हैं तो सुबह कम से कम 20 मिनट व्यायाम के लिए जरूर निकालें।

हेल्दी नाश्ता

नाश्ता हमारे दिन की पहली मील होता है, जिसे हेल्दी होना बहुत जरूरी है। क्योंकि यह हेल्दी नाश्ता ही हमारे हेल्दी जीवन का आधार बनता है। आयुर्वेद की मानें तो हेल्दी नाश्ता आपको दिन भर एक्टिव रखता है वहीं नाश्ते में खाया गया गरिष्ठ भोजन आपको दिन भर लो फील कराता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article