हेल्थ

बारिश में नहीं पड़ना बीमार तो आज ही फॉलो करें ये आयुर्वेदिक उपाय, मानसून में मिलेगा सेहत का वरदान

मानसून का मौसम गर्मी से राहत के साथ-साथ बीमारियों की आफत भी लेकर आता है। इस मानसून यदि आप अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहते हैं, तो आपको हमारे बताए गए आयुर्वेदिक नुस्खों को फॉलो करना चाहिए। यह उपाय आपको मानसून के मौसम में बीमारियों से दूर रखने में कारगर साबित होते हैं।

Image

Ayurvedic Remedies for Monsoon diseases

Photo : iStock

तपती गर्मी से राहत दिलाने वाली बारिश हमारे लिए कई तरह की चुनौतियां भी साथ में लेकर आती है। जिसमें बीमारियों का खतरा सबसे अहम है। इस मौसम में तरह तरह के बैक्टीरिया पनप जाते हैं, जो हमारी सेहत को कई तरह की समस्याओं का कारण बन जाते हैं। इस मौसम में डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसे रोग पैदा हो जाते हैं। जिससे हमारी सेहत बुरी तरह प्रभावित होती है।

यदि आप इस मानसून में बिना किसी परेशानी के मौसम का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको अभी से सावधान हो जाना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे आयुर्वेदिक नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको यदि आप अभी से फॉलो करना शुरू कर देते हैं। तो आप मौसम का ये बदलाव आपका बाल भी बांका नहीं कर पाएगा।

मानसून रोगों के लिए आयुर्वेदिक उपाय - Ayurvedic Remedies for Monsoon Disease

1. अदरक की चाय

दूध और अदरक वाली चाय तो आपने जरूर पी होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केवल अरदक की चाय बनाकर पीना आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जी हां मानसून के मौसम में सीजनल रोगों से बचाने के लिए अदरक वाली चाय काफी फायदेमंद होती है।

2. गिलोय का काढ़ा

गिलोय को संस्कृत में अमृता कहा गया है। यह अपने नाम से अनुसार हमारे स्वास्थ्य के लिए अमृत का काम करती है। सर्दी-जुकाम जैसी सामान्य समस्या से लेकर कई गंभीर रोगों में गिलोय काफी फायदेमंद है। आप बारिश में बीमारियों से बचाव के लिए गिलोय का बनाकर पी सकते हैं।

3. तुलसी की चाय

आयुर्वेद की मानें तो तुलसी को स्वास्थ्य के लिए रामबाण बताया गया है। एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर तुलसी की चाय मौसमी समस्याओं को हमारे से दूर रखती है। मानसून के दौरान होने वाले संक्रमण से लड़ने के लिए तुलसी एक कारगर आयुर्वेदिक औषधी है।

4. अश्वगंधा

अश्वगंधा हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, ऐसा आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अश्वगंधा का सेवन आप मौसमी रोगों से लड़ने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं। रोज अश्वगंधा से बनी ड्रिंक पीने से आप सीजनल रोगों से बचे रहते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article