Fennel Seeds Benefits For Eyesight: आजकल हम देखते हैं कि छोटे-छोटे बच्चों के ही चश्मा लग जाता है। नजर कमजोर होने की समस्या लोगों में बहुत आम हो गई है। बढ़ती उम्र के साथ नजर कमजोर होना आम बात है, लेकिन आजकल कम उम्र में ही बच्चों के साथ इस तरह की समस्या देखने को मिल रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर किसी व्यक्ति की नजर कमजोर हो रही है या वह इससे बचना चाहते हैं, तो ऐसे में हमारे किचन में मौजूद एक अद्भुत मसाला बहुत लाभकारी साबित हो सकता है।
हमारा किचन देसी औषधियों का भंडार है, जिसमें लगभग हर मर्ज की दवा है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी हमारे किचन में कई चमत्कारी चीजें मौजूद हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ऐसा अद्भुत मसाला बता रहे हैं, जो आंखों से चश्मा हटाने में आपकी बहुत मदद कर सकता है। इस मसाले को आंखों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत कारगर माना जाता है।
आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है ये मसाला
यह मसाला हम सभी के किचन का एक अहम हिस्सा है। आपने अक्सर देखा होगा जिन लोगों कि पाचन क्रिया कमजोर होती है वह भोजन के बाद 1 चम्मच यह मसाला जरूर चबाते हैं। यह एक प्राकृतिक माउथ फ्रेशर है। डाइजेशन को मजबूत बनाने के साथ-साथ यह मसाला आंखों की सेहत को बनाए रखने में भी मदद करता है। यह कुछ और नहीं, बल्कि मीठी और स्वादिष्ट सौंफ है।
ज्यादातर लोगों को भोजन के बाद सौंफ चबाना बहुत पसंद है। इस मसाले में कई जरूरी पोषक तत्वों के साथ कुछ ऐसे औषधीय गुण भी होते है, जो आंखों के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। सौंफ में विटामिन सी, विटामिन ए जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह आंखों को नुकसान से बचाते हैं। सौंफ खाने से मोतियाबिंद, मैक्यूलर डिजनरेशन जैसी बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है। सौंफ में आयरन होता है, जो आंखों तक पर्याप्त पोषक तत्वों से भरपूर रक्त की सप्लाई में मदद करता है।
आंखों को हेल्दी रखने के लिए सौंफ का सेवन कैसे करें
सौंफ का सेवन करने का सबसे आसान तरीका है भोजन के बाद एक चम्मच सौंफ चबाना। इससे पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है। इसके अलावा, आप बादाम और मिश्री के साथ में भी सौंफ का सेवन कर सकते हैं। दूध में सौंफ उबालकर या इसकी हर्बल चाय बनाकर भी पी सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
