हेल्थ

शरीर में जमा गंदगी को साफ करके बाहर निकाल देगी ये घरेलू ड्रिंक्स, पूरी तरह क्लीन हो जाएगी बॉडी

homemade Drinks For Body Cleansing : क्या आप अपने शरीर की सफाई का कोई कारगर उपाय तलाश रहे हैं, यदि हां तो आज हम आपको कुछ असरदार घरेलू ड्रिंक्स बताने जा रहे हैं। जो आपके शरीर की सफाई करने का काम कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

Body Detox Drinks (Photo - Canva)

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खानपान के कारण शरीर में टॉक्सिन्स यानी विषैले तत्व जमा हो जाते हैं। इन टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालना जरूरी होता है, क्योंकि ये आपके शरीर में बीमारियां पैदा कर सकते हैं। इनकी सफाई के लिए डिटॉक्स ड्रिंक बहुत उपयोगी होते हैं। इनका सेवन करने से शरीर क्लीन होता है, और मेटाबॉलिज्म सुधरता है। खास बात यह है कि आप यह डिटॉक्स ड्रिंक घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं असरदार घरेलू ड्रिंक....hhh

शरीर की सफाई के लिए ड्रिंक्स - Drinks for body cleansing in Hindi

1. नींबू-शहद ड्रिंक

यह सबसे लोकप्रिय और आसान डिटॉक्स ड्रिंक है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए। केवल 1 गिलास गुनगुना पानी, 1/2 नींबू का रस, 1 चम्मच शहद की जरूरत है।

बनाने की विधि:

इसे बनाने के लिए पानी में नींबू का रस और शहद मिलाएं और अच्छे से मिक्स करके रोज सुबह खाली पेट पिएं। यह शरीर को डिटॉक्स करता है, पाचन सुधारता है और वजन घटाने में मदद करता है।

2. खीरा-पुदीना का पानी

खीरा और पुदीना शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ डिटॉक्स भी करते हैं। इसके अलावा वेट लॉस में भी ये ड्रिंक कारगर होती है। इसे बनाने के लिए आपको 1 लीटर पानी, 1/2 खीरा पतला कटा हुआ, 4-5 पुदीने की पत्तियां, 1/2 नींबू के टुकड़े की जरूरत होगी।

बनाने की विधि:

इन सभी चीजों को एक बॉटल पानी में डालें और रातभर रखें। अगली सुबह से दिनभर इसे थोड़ा-थोड़ा करके पिएं। बॉडी डिटॉक्स के लिए ये एक असरदार ड्रिंक है। यह पेट की जलन और सूजन को कम करता है।

3. एप्पल साइडर विनेगर ड्रिंक

सेब के सिरके से बनी यह एक बहुत असरदार ड्रिंक है जो फैट को जलाने और पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है। ये आपके शरीर में जमा गंदगी को साफ भी करती है। इसके लिए आपको 1 गिलास गुनगुना पानी, 1-2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर, 1 चम्मच शहद की जरूरत होगी।

विधि:

सभी चीजों को आपस में मिलाकर सुबह खाली पेट या दोपहर में पिएं। इसे हफ्ते में 3-4 बार से नहीं पीना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article