हेल्थ

बिहार में तेजी से बढ़ रहे इस गंभीर बीमारी के मरीज, जानें कैसे हैं लक्षण और बचाव के आसान उपाय

Dengue in Bihar : बिहार में डेंगू के मरीज तेजी से सामने आ रहे हैं। बीते गुरुवार प्रदेश में 24 मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिन्हें शामिल करें तो राज्य में कुल 299 केस दर्ज किए जा चुके हैं। आइए जानते हैं क्या हैं इसके लक्षण और कैसे करें इससे बचाव?

Image

Dengue cases in bihar

Photo : iStock

Dengue Cases Raised in Patna : बिहार राज्य से एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है, जिसमें देखने को मिल रहा है कि राज्य की राजधानी में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की मानें तो वह इन मामलों पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए है। जिसे ध्यान में रखते हुए एंटी लार्वा का छिडकाव प्रदेश सरकार द्वारा कराया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मानसून के सीजन में बिहार में अब तक लगभग 299 डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं। जिसमें 99 मरीज केवल राजधानी पटना में सामने आए हैं। वहीं बात करें 1 अगस्त की तो एक दिन में 24 मरीज बिहार से सामने आए हैं।

हॉट स्पॉट बना ये इलाका

स्वास्थ्य विभाग की मानें तो बिहार की राजधानी पटना में डेंगू के सबसे ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं। जिससे इस इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही पिछले साल जिन इलाकों से डेंगू के बहुत से मरीज सामने आए थे, इस साल उन पर बहुत पैनी नजर रखी जा रही है। पाटलिपुत्र, बांकीपुर, पटना, अजीमाबाद और संपतचक मोहल्ले में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

नगर निगम की तैयारी

पटना नगर निगम ने भी डेंगू के फैलाव को रोकने के लिए अपनी कमर कस ली है। शहर में लगभग 1 लाख से अधिक घरों में एंटी लार्वा का छिड़काव किया है। जिसके लिए निगम ने चार सौ टीमों को काम पर लगाया है। वहीं ऐसे इलाके जहां जलभराव की समस्या होती है, उन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

डेंगू के लक्षण - Symptoms of Dengue

  • तेज बुखार
  • मांसपेशियों में दर्द
  • उल्टी होना
  • नाक और मसूड़ों से खून आना
  • त्वचा पर लाल चकत्ते होना

डेंगू से बचाव के उपाय - how to prevent from dengue

  1. अपने आसपास सफाई रखें।
  2. बारिश के पानी को जमा न होने दें।
  3. घर के खिड़की-दरवाजे बंद रखें।
  4. घर से बाहर जाते समय फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें।
  5. सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article