Delhi monsoon 2023 Health problems: दिल्ली समेत देश के लगभग सभी हिस्सों में भारी बारिश से लेकर बाढ़ तक की चेतावनी जारी कर दी गई है। ऐसे में दिल्ली की यमुना खतरे के स्तर से ऊंची बह रही है। समस्या की बात ये है कि, बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में आर्थिक तबाही से लेकर स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। बाढ़ ही नहीं बारिश का पानी भी पब्लिक की तबियत खराब करने के लिए काफी होता है। बारिश के पानी में गंदगी, एसिड समेत बहुत से जीवाणु और किटाणु भी मौजूद होते हैं। जो मलेरिया, स्किन इंफेक्शन्स, पेट आदि की गंभीर समस्याओं में इजाफा कर देते हैं। देखें यमुना की बाढ़ का आपकी सेहत पर कैसे खतरनाक असर पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: बारिश के पानी को प्यूरीफाई कैसे करें?
Yamuna Floods monsoon Diseases
- बारिश का पानी यू तो बहुत ही सुहाना लगता है, लेकिन इसमें बहुत से खतरनाक जीवाणु मौजूद होते हैं। दिल्ली में बाढ़ लाने वाली यमुना नदी के पानी में अभी तक बेशक ही शहर भर की गंदगी, नाली का पानी, इंडस्ट्रीज का कचरा, प्रदूषण और कई तरह के अन्य दूषित एवं हानिकारक पदार्थ मिल ही गए होंगे। और यही सारे तत्व आपकी स्किन से लेकर पूरे शरीर तक के लिए बहुत हानिकारक हैं। इस तरह की गंदगी से लोगों में कोलेरा, हेपेटाइटिस ए, टाइफॉइड, इंफेक्शन आदि की समस्या हो सकती हैं।
- न केवल बारिश और बाढ़ के पानी में दूषित पदार्थ मिलते हैं, बल्कि बारिश में इकट्ठा हो गया पानी मच्छर से लेकर कई तरह के कीडे-मकौड़ों के लिए ब्रीडिंग की अच्छी जगह बन जाती है। जिस वजह से इस मौसम में डेंगू, मलेरिया, चिकुनगुनिया, बुखार आदि की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
- इतने प्रदूषण और गंदगी के संपर्क में आने पर त्वचा संबंधित रोगों से बच पाना बहुत ही मुश्किल है। अगर आप किसी प्रकार से इस गंदे पानी के सीधे संपर्क में आते हैं, तो इससे स्किन इंफेक्शन्स होने की पूरी संभावना है। वहीं अगर आपको पहले से लगी हुई है कुछ कटा हुआ है, तो फिर फंगल इंफेक्शन, रैश समेत बहुत गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं।
- बाढ़ और भारी बारिश आदि से केवल शारीरिक नुकसान ही नहीं बल्कि मानसित दिक्कतें भी बढ़ जाती हैं। बाढ़ जैसी स्थिति में कहीं निकल पाना, साफ खाना और पानी पीना आदि तक भी मुश्किल हो जाता है। जिस वजह से तनाव, चिंता, आर्थिक नुकसान, डिप्रेशन हो सकता है।
- गंदे या रूके हुए पानी से बहुत ही गंदी बदबू आने लगती है, इस गंदी महक के कारण हवा में कीटाणु आदि फैलने लगते हैं। जिससे सांस की दिक्कत हो सकती है, ऐसे मौसम में अस्थमा, एलर्जी से लेकर सांस से जुड़ी हर तरह की दिक्कत बढ़ सकती है। इसलिए अपने आस पास अच्छी हवा सुनिश्चित करना जरूरी है।
- बारिश में मामूली दिखने वाला खाना भी गंदा हो जाता है, इसलिए इस मौसम में बाहर का खाना जैसे पानी पुरी, खुले में रखे फल, सब्जी आदि न ही खाएं तो बेहतर है। नहीं तो स्वास्थ्य और खराब हो सकता है, वहीं घर पर खाना बनाने के समय भी फल, सब्जी अच्छे से साफ करना आवश्यक है।
इसी के साथ साथ बारिश के पानी से कई अन्य तरह की दिक्कतें भी शुरू हो जाती हैं। इसलिए बाढ़ और बारिश के पानी से जितना हो सके बचना चाहिए, हमेशा पूरे कपड़े पहनकर रखना चाहिए ताकि मच्छर या कोई कीडा न काट लें। घाव भरने का इंतजार करें, पानी में ज्यादा न खड़े रहे, उबला पानी पिएं, गला ठीक रखें और जितना हो बाहर न जाए।
