हेल्थ

बारिश के मौसम में गंदे पानी की बढ़ जाती है समस्या, इन ट्रेडिशनल मेथड से भी प्यूरीफाई कर सकते हैं वॉटर

Water Purifying Tips: स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध पानी पीना बहुत जरूरी है। दूषित पानी किसी को भी बीमार करने के लिए काफी है। यही कारण है कि घरों में पीने के पानी को साफ करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जाते हैं। आइये जानते हैं कि घर पर पानी कैसे प्यूरीफाई कर सकते हैं-

Image

बिना RO मशीन के घर पर इन तरीकों से पानी कर सकते हैं साफ (Image: Canva)

How To Clean Water: बरसात के मौसम में इंफेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है, इसका एक बड़ा कारण दूषित और गंदा पानी है। बरसात के मौसम में कई बार बारिश का पानी पाइप लाइन में आ जाता है, जिससे पीने का पानी गंदा हो जाता है। यही गंदा पानी हमारे स्वास्थ्य को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। इंफेक्शन के साथ-साथ किडनी और लिवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

अमूमन आजकल हर घर में फ़िल्टर और RO मशीन का इस्तेमाल हो रहा है, फिर भी कई लोगों के घरों में RO या फ़िल्टर नहीं है; या फिर फ़िल्टर ख़राब हो जाता है तो साफ पानी पीने की बहुत समस्या आती है। ऐसे में बहुत से लोग पैकेज्ड पानी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप नल में आ रहे पानी को भी साफ करके पी सकते हैं। आप बारिश के दिनों कुछ घरेलू उपायों के जरिये पानी साफ कर सकते हैं। इन आसान टिप्स के जरिए आप भी बारिश के मौसम में दूषित पानी की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं गंदे पानी को कैसे साफ कर सकते हैं-

क्लोरीन

क्लोरीन का उपयोग करके भी पानी को शुद्ध किया जा सकता है। क्लोरीन की गोलियां बाजार में आसानी से मिल जाती हैं, इन्हें वॉटर डिसइन्फेक्शन टैबलेट्स (Water Purification Tablets) भी कहा जाता है, इसे पानी में मिलाकर साफ किया जाता है। ध्यान रहे कि गोली डालने के बाद आधे घंटे तक पानी का प्रयोग न करें।

फिटकरी

फिटकरी पानी को शुद्ध करने का भी काम करती है, इसके लिए फिटकरी को साफ हाथों से लेकर पानी के बर्तन के अंदर घुमाएं। जब बर्तन में रखा पानी हल्का सफेद दिखने लगे तो फिटकरी को घुमाना बंद कर दें। फिटकरी को साफ सूती कपड़े में लपेटकर पानी में भी घुमा सकते हैं। इस तरह पानी में मौजूद गंदगी बर्तन की तली में जम जाती है और पानी साफ हो जाता है।

ब्लीच

पानी को साफ करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ब्लीच में किसी भी तरह की गंध, रंग या कोई अन्य चीज नहीं मिलानी चाहिए। इसका प्रयोग बहुत सावधानी से करना चाहिए।

पानी को उबालकर छान लें

पानी को उबालकर बैक्टेरिया मुक्त करना एक पारंपरिक तरीका है, जो आज भी प्रभावी है। इसके लिए एक बड़े बर्तन में पीने का पानी रखें और उसे गर्म कर लें। जब पानी पूरी तरह से उबलने लगे तो इसे करीब 5-7 मिनट तक उबलने दें, फिर गैस बंद कर दें और पानी को ठंडा होने के लिए रख दें। जब यह ठंडा हो जाए तो पानी को सूती कपड़े से छान लें और इस पानी को पिएं, इस तरह पानी में मौजूद बैक्टीरिया और अन्य इंफेक्टेड तत्वों को खत्म किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article