हेल्थ

Delhi Rains: बाढ़ के बाद दिल्ली पर मंडरा रहा बीमारियों का खतरा! जानिए बचाव के घरेलू उपाय

Delhi Flood: दिल्ली में एक हफ्ते में डेंगू के 27 मामले सामने आए हैं। इस साल अब तक डेंगू के कुल 163 मामले सामने आए हैं। वहीं, दिल्ली सरकार इससे निपटने के लिए योजना तैयार कर रही है। फिर भी बीमारियों से महफूज रखने के लिए कुछ घरेलू उपाय करने चाहिए-

Image

Dengue In Delhi: बाढ़ के बाद दिल्ली में बढ़ रहा 'डेंगू' का खतरा (Image: Canva)

Health Tips for Monsoon: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जहां एक तरफ बाढ़ का सामना कर रही है, वहीं दूसरी तरफ देश की राजधानी में विभिन्न बीमारियों का संकट गहराता जा रहा है। राजधानी के सामान्य से लेकर पॉश इलाकों तक में यमुना का पानी भरा हुआ है। धीरे-धीरे नदी का जलस्तर कम होने लगा है, लेकिन इलाकों में घुसा पानी अब बीमारियों को दावत दे रहा है। ऐसे में दिल्ली में डेंगू-मलेरिया का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस दौरान डेंगू, मलेरिया से छुटकारा पाने के लिए आप डॉक्टर की सलाह के अनुसार कुछ घरेलू उपचार कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है उपाय..

गिलोय का अर्क : बरसात के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होनी जरूरी है। इसमें गिलोय फायदेमंद हो सकता है। बुखार कम करने के लिए आप गुड़ का काढ़ा पी सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-पायरेटिक गुण होने के कारण इसका काढ़ा पीने से बुखार कम हो जाता है।

नीम की पत्तियां: अगर आप रोजाना नीम की पत्तियां खाते हैं तो बुखार, मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियां ठीक हो जाती हैं। इन पत्तियों में बैक्टीरिया और वायरस को मारने की क्षमता होती है।

तुलसी के पत्ते का रस: तुलसी के पत्ते भी फायदेमंद होते हैं। इसमें एंटीपायरेटिक और डायफोरेसिस गुण होते हैं। तुलसी के पत्ते खाने से शरीर का तापमान कम हो जाता है। बुखार के दौरान तुलसी के पत्ते का रस पीना फायदेमंद हो सकता है।

दालचीनी का काढ़ा: दालचीनी का काढ़ा भी मलेरिया और डेंगू के मरीजों के लिए फायदेमंद है। आयुर्वेद में इस काढ़े को बुखार का सबसे अच्छा इलाज बताया गया है। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इस अर्क में शहद भी मिला सकते हैं।

अदरक का रस: ईरानी शोध के अनुसार, अदरक में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। अदरक का जूस पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से इंफेक्शन दूर होता है। बुखार होने पर अदरक का रस पीने से फायदा होता है।

हल्दी वाला दूध: अगर आपके घर में किसी को बुखार है तो उसे कम करने के लिए वह हल्दी वाला दूध पी सकते हैं। यह शरीर में ऊर्जा पैदा करके इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है। इससे दर्द से भी राहत मिलती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजम... और देखें

End of Article