Food to Eat Before Karva Chauth: त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। अक्टूबर महीने से सिर्फ त्योहार ही त्योहार हैं। कई महत्वपूर्ण त्योहार आने वाले हैं। आने वाली 1 नवंबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। यह दिन हर सुहागन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। हर सुहागन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामने करने के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। करवा चौथ में महिलाएं निर्जला रहती हैं और चांद का दिदार करने के बाद ही अपना उपवास खत्म करती हैं। ऐसे में ये देखने को मिलता है कि निर्जला रहने की वजह से कई महिलााओं को कमजोरी हो जाती है जिसकी वजह से उन्हें चक्कर आने लगते हैं। इसलिए महिलाओं को करवा चौथ से पहले अपने खान पान का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका करवा चौथ से पहले सेवन कर आप उपवास में भी एनर्जेटिक रह सकती हैं।
डाइट में शामिल करें फल और सब्जियां - Include fruits and vegetables in your diet
नट्स और ड्राई फ्रूट्स खाएं
बादाम, अखरोट और किशमिश प्रोटीन से भरपूर होते हैं। ये शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करते हैं। सुबह-सुबह इसे अपनी डाइट में शामिल कर आप खुद को फिट एंड हेल्दी रह सकते हैं। ये शरीर में एनर्जी बनाए रखता है जिससे आप पूरे दिन एक्टिव रह सकती हैं।
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
करवा चौथ का व्रत निर्जला होता है, ऐसे में इससे पहले भरपूर मात्रा में पानी पिएं। इससे बॉडी उपवास में डिहाइड्रेट नहीं होगी। वहीं बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए आप नारियल पानी, छाछ और हर्बल टी का भी सेवन कर सकती हैं।
तला-भुना ना खाएं
उपवास से पहले तला-भुना खान से बचें। क्योंकि इसकी वजह से व्रत के दिन आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
केसर वाला दूध पिएं
व्रत से ठीक पहले केसर वाला दूध पिएं। पोषक तत्वों से भरपूर केसर वाला दूध स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये आपको हेल्दी रखने में मदद करेगा।
संतुलित भोजन लें
व्रत से पहले संतुलित आहार लें। आप अपनी डाइट में चावल, दाल, दलिया और सब्जियां शामिल कर सकती हैं। इसके सेवन से आपका पाचन स्वास्थ बेहतर
रहेगा।
