हेल्थ

Chhath Puja 2022 Health: सेहत के लिए वरदान हैं छठ के प्रसाद, ठेकुआ,चकोतरा के हैं कई फायदे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 02:55 PM IST

Chhath Puja Prasad Benefits: छठ पूजा का त्योहार देश भर में मनाया जा रहा है। इस त्योहार में प्रसाद के तौर पर ठेकुआ, चकतोरा, नारियल और गन्ना बनाया जाता है। जानिए छठ पूजा के इन प्रसाद के सेहत को होने वाले फायदे।

Image

Chhath Puja Prasad

KEY HIGHLIGHTS
  • छठ पूजा का त्योहार देश के अलग-अलग हिस्सों में मनाया जा रहा है।
  • छठ पूजा में प्रसाद का काफी ज्यादा महत्व होता है।
  • छठ पूजा का प्रसाद सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।

Benefits of Chatth Puja Prasad: लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja 2022) का त्योहार देशभर में मनाया जा रहा है। छठ पूजा में प्रसाद का काफी महत्व है। इस त्योहार में ठेकुआ के अलावा गन्ना, केला और नारियल और चकतोरा बतौर प्रसाद दिया जाता है। ये सभी न सिर्फ स्वाद में अच्छे होते हैं बल्कि बीमारियों से भी बचाते हैं। इसके अलावा ये स्वास्थय को भी मजबूती देते हैं। जानिए लोकपर्व छठ के स्वास्थय को होने वाले फायदे।

ठेकुआ छठ पूजा का सबसे महत्वपूर्ण प्रसाद होता है। ये आटे-गुड़ और घी से बना होता है। ठेकुआ को सेहत के लिए फायदेमंद मना गया है। आटा, गुड़ और घी तीनों ही सेहत के लिए अच्छे होते हैं और बदलते मौसम में ये तीनों चीजें इम्युनिटी को बढ़ाते हैं। इसी कारण सर्दी-जुकाम और ठंड से से शरीर की रक्षा करता है। ठेकुआ के अलावा छठ पूजा में गन्ना भी प्रसाद के रूप में दिया जाता है। वहीं, छठी मैया को गन्ना पहले प्रसाद के तौर पर चढ़ाया जाता है। गन्ने को पाचन शक्ति बढ़ाने वाला माना गया है। गन्ने का रस पेट की गर्मी कम कर काफी आराम देता है।

केला, नारियल और चकोतरा

छठ पूजा में केले का पूरा गुच्छा छठी मां को चढ़ाया जाता है। केला शरीर के लिए बहुत जरूरी माना गया है। पोटेशियम और ऑयरन से भरपूर केला गैस की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। छठ पूजा में नारियल का भी विशेष महत्व है। मान्यताओं के अनुसार नारियल इम्युनिटी बढ़ाता है। सर्दी के मौसम में बतौर प्रसाद इसे चढ़ाने का महत्व और भी बढ़ जाता है। साथ ही इसमें कई पोषक तत्व भी होते हैं जो शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं।

छठ पूजा में चकोतरा चढ़ता है। ये फल पीला और अंदर से लाल होता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद लिए होता है। ये भी स्वास्थ्य के लिए वरदान है, क्योंकि विटामिन सी से भरा होने के कारण ये तमाम तरह के संक्रमण से भी बचाता है। ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article