Causes Of Burning Sensation In Urine In Hindi: आपने अक्सर देखा होगा जब बहुत कम पानी पीते हैं, तो हमें काफी समय तक पेशाब जाने की इच्छा महसूस नहीं होती है। लेकिन जब हम काफी देर बाद पेशाब के लिए जाते हैं, तो इस दौरान काफी जलन महसूस करते हैं। लेकिन बहुत से लोगों के साथ अक्सर यह समस्या देखने को मिलती है कि वे पानी तो खूब पीते हैं, लेकिन इसके बावजूद वे जब भी टॉयलेट जाते हैं तो उन्हें पेशाब करते समय जलन महसूस होती है। यह समस्या पुरुष व महिलाएं दोनों में देखने को मिल सकती है। अगर कोई व्यक्ति लगातार इस तरह की समस्या महसूस करता है, तो इसे भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ मामलों में यह किसी गंभीर स्थिति का संकेत भी हो सकता है। कई स्वास्थ्य समस्याओं के कारण पेशाब में जलन की स्थिति देखने को मिल सकती है। बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि आखिर पेशाब में जलन होने के पीछे क्या-क्या कारण हो सकते हैं। अगर आपको भी अक्सर इस समस्या का सामना करना पड़ता है, तो इस लेख में हम आपको पेशाब में जलन होने के 5 कारण बता रहे हैं।
पेशाब में जलन के कारण - Causes Of Burning Sensation In Urine In Hindi
यूरिन इन्फेक्शन
अगर किसी व्यक्ति को यूरीनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) की समस्या हो गई है, तो इसके कारण पेशाब में जलन महसूस हो सकती है। इस स्थिति में बुखार, बार-बार पेशाब आना और बहुत ठंड लगने जैसी समस्या हो सकती है।
किडनी की पथरी
जिन लोगों को गुर्दे में पथरी की समस्या है, उन्हें पेशाब करने में दर्द और जलन का सामना करना पड़ता है। उन्हें रुक-रुक कर पेशाब आता है और उन्हें बार-बार टॉयलेट जाने की इच्छा भी महसूस होती है।
किडनी में इन्फेक्शन
किडनी में अगर इन्फेक्शन हो जाता है, तो इससे किडनी में दर्द और सूजन की समस्या देखने को मिल सकती है, जिसकी वजह से आपको पेशाब करने में भी परेशान हो सकती है। यह किडनी फंक्शन को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। ऐसा होने पर पेशाब करते समय जलन भी महसूस हो सकती है।
डिहाइड्रेशन
शरीर में जब पानी की कमी हो जाती है, तो इससे किडनी फंक्शन प्रभावित होती है। किडनी के बेहतर फंक्शन और संचालन के लिए पर्याप्त पानी पीना बहुत आवश्यक है। पानी न पीने की वजह से आपको पेशाब खुलकर नहीं आता है। शरीर में पानी की कमी से पेशाब बहुत पीला आता है और इसमें बहुत टॉक्सिन्स होते हैं। ऐसे में आपको पेशाब के दौरान काफी जलन महसूस हो सकती है।
असुरक्षित यौन संबंध के कारण
बहुत बार महिलाओं में असुरक्षित यौन संबंध बनाने के कारण योनी में चोट लग सकती है, जिसकी वजह से पेशाब में जलन की समस्या हो सकती है। इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि यौन संबंध के समय सुरक्षा और लुब्रिकेशन का पर्याप्त ध्यान रखें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
