हेल्थ

मोटापा से परेशान लोग दूध वाली चाय छोड़ रोजाना पिएं Black Tea, वेट लॉस करना होगा बेहद आसान

काली चाय यानी Black tea में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो इसे वेट लॉस से लेकर कई तरह के फायदों के लिए कारगर बनाती है। यदि इसका सेवन सीमित मात्रा में किया जाए तो ये आपको वेट लॉस के अलावा भी कई तरह के फायदे पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं Black tea पीने के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में विस्तार से...

Image

black tea for weight loss

Photo : iStock

दुनिया भर में चाय का इतिहास लगभग 5 हजार साल से भी पुराना है। ये इकलौती ऐसी ड्रिंक है, जो दुनिया सभी देशों में पी जाती है। हालांकि शुरुआती दिनों में चाय को औषधि के रूप में सेवन किया जाता था। लेकिन समय के साथ इसका सेवन स्वाद के लिए भी किया जाने लगा। समय बीतता गया और चाय में दूध के साथ तरह-तरह के मसाले स्वाद के अनुसार डाले जाने लगे। वहीं बात करें आज के समय की तो भारत में चाय सुबह और शाम का परमानेंट ड्रिंक बन गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय औषधीय गुणों की खान है। जी हां यदि आप Black Tea यानी बिना दूध की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। यह वजन घटाने के अलावा और कई तरह के हेल्थ बेनिफिट के लिए भी जानी जाती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

वेट लॉस के लिए ब्लैक टी का इस्तेमाल

काली चाय या Black tea में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। इसके अलावा ये भी कहा जा सकता है कि इसमें फैट और कोलेस्ट्रॉल लगभग शून्य होता है। इसलिए ये आपको वजन घटाने में मदद करती है। इसके अलावा Black tea का सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। जिससे आपकी वेट लॉस जर्नी आसान हो जाती है।

पाचन तंत्र के लिए Black tea का इस्तेमाल

पाचन के लिए हमारी आंतों का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। क्योंकि यही हमारे खाने का पाचन और एब्जॉर्वेशन होता है। यदि आप Black tea का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण आपकी आंतों को साफ करते हैं। जिससे आपका पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। इसके अलावा ये आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है। जिससे आपको वेट मैनेजमेंट में काफी मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article