हेल्थ

कंधे के दर्द से हो रहे हैं परेशान? तो ये 3 योगासन अपने डेली रूटीन में करें शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2023, 07:49 PM IST

Shoulder Pain: आधुनिक समय में लगातार लेपटॉप पर लगे रहने की वजह से कंधों में दर्द की शिकायत होने लगती है। ऐसी परेशानी को कम करने के लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं। योग की मदद से कंधों में दर्द की समस्या कम की जा सकती है। साथ ही इससे कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं कंधों में दर्द को कम करने के लिए कौन से योग करें?

Image

कंधे में दर्द से राहत दिलाए ये योगासन

KEY HIGHLIGHTS
  • कंधे में दर्द से राहत पाने के लिए ईगल पोज
  • नेक रोज पोज से कंधे के दर्द से पाएं राहत
  • कंधे के दर्द से आराम दिलाए आर्म क्रॉस चेस्ट पोज


Shoulder Pain : हम में से अधिकतर लोग लंबे समय तक स्क्रीन पर टीके रहते हैं, जिसकी वजह से गर्दन, पीठ और कंधों का बुरा हाल हो जाता है। इसकी वजह से कई तरह की बीमारियों का भी खतरा रहता है। लंबे समय तक स्क्रीन पर टिके रहने की वजह से कई लोग कंधों के दर्द से जूझ रहे हैं, अगर आपको भी कंधों में काफी तेज दर्द हो रहा है तो इसके लिए आपको नियमित रूप से अपने रूटीन में योग को शामिल करने की जरूरत होती है। हमारे पास कुछ ऐसे योगासन हैं, जिसकी मदद से कंधों में दर्द की समस्या को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं कंधों में दर्द की समस्या दूर करने वाले योगासन के बारे में-

कंधे में दर्द की समस्या दूर करे ये योगासन

आर्म क्रॉस चेस्ट पोज

कंधे में दर्द की परेशानी को दूर करने के लिए आप आर्म क्रॉस चेस्ट पोज का नियमित रूप से अभ्यास करें। इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले आराम से फर्श पर या कुर्सी पर अपनी रीढ़ सीधी करके बैठ जाएं। अब अपनी गर्दन लम्बी और कंधों को आराम की स्थिति में रखें।

इसके बाद दाहिने हाथ को कंधे की ऊंचाई पर पहुंचाएं और इसे छाती के आर-पार अपने शरीर के बाईं ओर ले आएं। अपने दाहिने कंधे को देखने के लिए अपनी आंखें घुमाएं। यह मुद्रा गर्दन और कंधों के पिछले हिस्से को स्ट्रेच करेगी। लगभग 8-10 सांसों के लिए रुकें। इसके बाद अपनी मुद्रा में वापस लौट आएं।

ईगल पोज

कंधे में दर्द की परेशानी को दूर करने के लिए ईगल पोज योग काफी फायदेमंद हो सकता है। इस योग को करने के लिए अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखते हुए आराम से खड़े हों या बैठें और आपकी गर्दन आराम से लंबी रखें।

दाई भुजा को सिर के ओर ऊपर की ओर मोड़ें और बाईं भुजा को दाईं ओर घुमाएं। बाएं हाथ को दाएं हाथ के चारों ओर मोड़ें और लपेटें। इस दौरान अपने कंधों को अपने कानों से दूर रखें। धीरे से हाथों को चेहरे से दूर खींचें और धीरे-धीरे अपने बाएं कंधे पर ध्यान लगाएं। इस स्थिति में कुछ समय के लिए रूकें। इसके बाद अपनी मुद्रा में वापस लौट आएं।

नेक रोल पोज

नेक रोल पोज को करने के लिए सबसे पहले आराम से फर्श या कुर्सी पर अपनी रीढ़ को सीधा करके बैठ जाएं। इस दौरान आपके कंधे सीधे होने चाहिए। इसके बाद अपनी ठुड्डी को अपनी छाती की ओर खींचें और धीरे से अपने दाहिने कान को अपने दाहिने कंधे की ओर घुमाएं।

अपने बाएं हाथ की उंगलियों को बाएं कंधे के ऊपर और दाएं हाथ की उंगलियों को बाएं कान के ऊपर रखें। आप दो स्पर्श बिंदुओं में से प्रत्येक पर जो दबाव डालते हैं, वह निर्धारित करता है कि खिंचाव कितना गहरा है।

यह खिंचाव गर्दन और कंधे की मांसपेशियों को एक्टिव करता है। लगभग पांच सांसों के बाद, इसे विपरीत दिशा में दोहराएं। फिर, लगभग पांच सांसों के लिए अपने सिर को एक तरफ से दूसरी तरफ घुमाएं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article