हेल्थ

घर पर भी सता रहा वायू प्रदूषण का खतरा, तो हवा को साफ करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, एयर प्यूरीफायर को कह देंगे बाय बाय

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 6, 2023, 12:43 PM IST

Best Ways To Clean Air: उत्तर भारत में रह रहे लोग इस वक्त पॉल्यूशन की मार झेल रहे हैं। दिल्ली और उसके आस पास के शहरों में वायु प्रदूषण से लोगों का बेहद बुरा हाल है। प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। वायु प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन, सर्दी-जुकाम, स्किन एलर्जी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Image

Best Ways To Clean Air

Best Ways To Clean Air: उत्तर भारत में रह रहे लोग इस वक्त पॉल्यूशन की मार झेल रहे हैं। दिल्ली और उसके आस पास के शहरों में वायु प्रदूषण से लोगों का बेहद बुरा हाल है। प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। वायु प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन, सर्दी-जुकाम, स्किन एलर्जी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रदूषण की वजह से फेफड़ों, दिल और दिमाग की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। वायु प्रदूषण का असर घर में भी देखने को मिलता है। लोग इस समस्या से निजात पाने के लिए तमाम तरह के नुस्खे भी अपनाते हैं। घर में प्रदूषित हवा की वजह से बच्चों पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में हवा को शुद्ध करना बेहद जरूरी होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप घर की हवा को शुद्ध कर सकते हैं।

घर की हवा को कैसे शुद्ध करें?

इनडोर प्लांट्स

घर की हवा को शुद्ध करने के लिए आप इनडोर प्लांट्स लगा सकते हैं। रबर प्लांट, एलोवेरा, लिली, बैंबू ट्री, स्नेक प्लांट, एरिका पाम और मनी प्लांट जैसे पौधे को लगाकर आप वायु गुणवत्ता को बेहतर बना सकते हैं। ये हवा में मौजूद हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मददगार साबित होता है।

एसेंशियल ऑयल

घर की हवा को शुद्ध करने के लिए आप एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी खुशबू एयर प्यूरीफायर का काम करती है। ऐसे में इसका इस्तेमाल जरूर करें।

सॉल्ट लैंप

सॉल्ट लैंप घर की हवा को साफ करने में मददगार साबित होता है। रॉक सॉल्ट नेचुरल एयर प्यूरीफायर का काम करता है, जिससे हवा में मौजूद हानिकारक तत्व दूर होते हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article