हेल्थ

ताकत की खान हैं ये 5 हरी सब्जी, मानसून में इम्यूनिटी रखती हैं बूस्ट, वायरल इंफेक्शन का नहीं होगा असर

मानसून में कई तरह के वायरल इंफेक्शन का खतरा हमें बढ़ जाता है, जिसका कारण है कि इस मौसम में हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। यदि आप संक्रमण से बचना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में इन सब्जियों को जरूर शामिल कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं कौन-सी हैं वह सब्जियां...

Image

green vegetables for monsoon

Photo : iStock

मानसून शुरू होते ही लोगों के बीमार पड़ने का दौर भी शुरू हो जाता है। इसके पीछे की बात करें तो हमारी कमजोर बॉडी इम्यूनिटी और वायरल इंफेक्शन दोनों शामिल होते हैं। इस मौसम में बहुत से बैक्टीरिया और वायरस पनप जाते हैं, जो आपकी सेहत को खराब करने का काम करते हैं। इस मौसम में अक्सर हम पानी में भीग जाते हैं, जिससे सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यही कारण है कि इस मौसम में आपको अक्सर पोषण युक्त डाइट लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में इन 5 सब्जियों को शामिल कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं कौन-सी हैं वह सब्जियां?

मानसून में खाएं ये 5 हरी सब्जी - Green vegetables for monsoon season in Hindi

1. लौकी - Bottle gourd

गर्मी के सीजन में बाजार में आने वाली यह सब्जी आपकी सेहत के लिए रामबाण है। फाइबर कूी भरपूर मात्रा इसे हमारे पाचन तंत्र के लिए शानदार बनाती है। इसका नियमित सेवन करने से हम अपना वजन भी तेजी से कम कर सकते हैं। इसके साथ ही यह हमारे शरीर को डिटॉक्स करने में भी काफी मदद करती है।

2. शिमला मिर्च - Capsicum

विटामिन-सी का बेहतरीन स्रोत शिमला मिर्च हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में कारगर साबित होता है। इसके साथ ही इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी भरपूर पाए जाते हैं, जो इसे हमारी बॉडी की अंदरूनी सूजन के लिए औषधि बनाते हैं। हालांकि हरी शिमला मिर्च की जगह लाल रंग की शिमला मिर्च ज्यादा फायदेमंद साबित होती है।

3. भिंडी - Ladyfinger

विटामिन-ए, विटामिन-सी और आयरन जैसे गुणों से भरपूर भिंडी का सेवन करना हमारी इम्यूनिटी के लिए काफी फायदेमंद होता है। हालांकि मानसून में आपको भिंडी का सेवन काफी सावधानी पूर्वक करना चाहिए। क्योंकि इस मौसम में भिंडी में कीड़े निकलने की संभावना काफी होती है।

4. ब्रोकली - broccoli

ब्रोकली में भी विटामिन-सी भरपूर पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें बीटा कैरोटीन एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में काफी मदद करता है। मानसून में वायरल संक्रमण से बचने के लिए आप रोजाना ब्रोकली का इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. करेला - Bitter Gourd

स्वाद में कड़वा करेला आपको भले पसंद आए या न आए लेकिन यह आपकी सेहत को बहुत पसंद आता है। मानसून के मौसम में आपकी इम्यून पावर को बूस्ट करने के लिए करेला का जूस रामबाण साबित होता है। एंटीऑक्सीडेंट की खान करेला संक्रमण से लड़ने में आपकी बहुत मदद करता है।
gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article