Morning Drinks For Weight Loss In Hindi: शरीर का बढ़ता हुआ वजन कम मोटापे का रूप ले लेता है, इसका पता ही नहीं चल पाता है। ज्यादातर लोग इसे नजरअंदाज करते रहते हैं। लेकिन ऐसा करना सेहत के बहुत नुकसानदायक हो सकता है। मोटापा डायबिटीज, हृदय रोग, हाई कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और अन्य जीवनशैली रोगों के लिए जिम्मेदार प्रमुख जोखिम कारकों में शामिल है। अगर इसे कंट्रोल नहीं किया जाता है, तो इसकी वजह से भविष्य में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिन लोगों के शरीर का वजन बहुत अधिक हो गया है या मोटापे से ग्रसित हैं, वे अक्सर बाजार से तरह-तरह के वेट लॉस सप्लीमेंट्स खरीद लेते हैं, लेकिन इनके लंबे समय तक प्रयोग करने के बाद भी उनका वजन कम नहीं होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वजन घटाने के लिए कैलोरी डेफिसिट में रहने की जरूरत होती है, यानी बहुत कम कैलोरी का सेवन करने की जरूरत होती है। अगर आप कैलोरी इनटेक को कम नहीं करते हैं और वेट लॉस करने की कोशिश करते हैं, तो इससे आपको कोई खास लाभ नहीं मिल सकता है। वहीं, कैलोरी इनटेक कम करने के साथ कुछ नेचुरल फूड्स और ड्रिंक्स को डाइट में शामिल करके आप आसानी से वजन घटा सकते हैं। कुछ ऐसी ड्रिंक्स भी हैं, जिनके साथ अगर आप अपने दिन की शुरुआत करें, तो तेजी से वजन घटाने में बहुत मदद मिल सकती है। इस लेख में हम आपको ऐस 5 ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं।
वजन घटाने के लिए सुबह पिएं ये 5 ड्रिंक्स- Morning Drinks To Lose Weight In Hindi
खीरे का जूस पिएं
यह एक लो कैलोरी ड्रिंक है, जो वजन घटाने में आपकी कई तरह से मदद कर सकती है। यह फाइबर से भरपूर होता है और शरीर को ठंडक प्रदान करता है। यह शरीर की गंदगी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के लिए एक प्राकृतिक डिटॉक्स ड्रिंक है। इसे पीने से डाइजेशन दुरुस्त होता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
ग्रीन टी
वजन घटाने की कोशिश करने वाले लोगों में यह ड्रिंक काफी पॉपुलर है। कैफीन और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर इस ड्रिंक को पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। यह आपकी तेजी कैलोरी बर्न करने में मदद करती है। भोजन के बाद एक कप ग्रीन टी पीने से भारी भोजन को आसानी से पचाने में मदद मिलती है। यह वेट लॉस के लिए बहुत फायदेमंद ड्रिंक है।
जीरे का पानी
एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर जीरे का पानी पीने से शरीर की सूजन कम होती है। इसे पीने से डाइजेशन में सुधार होता है। खाने के बाद जीरे का पानी पीने से खाना आसानी से पच जाता है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और चर्बी को जमा होने से रोकता है।
सेब का सिरका
कई अध्ययन में यह पाया गया है कि गर्म पानी में सेब का सिरका मिलाकर पीने से शरीर में जमा जिद्दी चर्बी को कम करने में बहुत मदद मिल सकती है। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और चर्बी के निर्माण को रोकता है। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। वजन घटाने के लिए यह एक रामबाण ड्रिंक है।
ब्लैक कॉफी
यह एक नेचुरल फैट बर्नर ड्रिंक है। यह कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। आपको बता दें कि ज्यादातर फैट बर्नर सप्लीमेंट्स में कैफीन को मुख्य इंग्रीडिएंट के रूप में प्रयोग किया जाता है। यह बाजार में मौजूद कई सप्लीमेंट्स से अधिक लाभकारी साबित हो सकती है। इसे पीने से शरीर की चर्बी कम होती है और तेजी से कैलोरी बर्न होती है। वेट लॉस के लिए इसका सेवन बहुत लाभकारी साबित हो सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
