Best Foods To Stop White Discharge: महिलाओं में सफेद पानी की समस्या काफी देखने को मिलती है। हालांकि, प्राइवेट पार्ट से व्हाइट डिस्चार्ज होना आमतौर पर चिंता का विषय नहीं होता है, क्योंकि यह योनि की प्राकृतिक रूप से सफाई करता है। यह योनि साफ करने का नैचुरल तरीका है। लेकिन अगर किसी महिला को गाढ़ा और गहरे रंग का डिस्चार्ज होता है, तो यह चिंता का विषय हो सकता है। क्योंकि इस तरह की समस्या महिलाओं में तब देखने को मिलती है, जब उनकी योनि में हानिकारक बैक्टीरिया प्रवेश कर जाते हैं। ये हानिकारक बैक्टीरिया यूरिनरी ट्रैक्ट में इन्फेक्शन का कारण बनते हैं, जिसकी वजह से डिस्चार्ज की समस्या काफी बढ़ जाती है। अगर किसी महिला को पेशाब में जलन, बुखार और पेडू में दर्द की समस्या हो रही है, तो ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर के उपचार के साथ कुछ फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करने से भी सफेदी पानी की समस्या से जल्द राहत पाने में मदद मिल सकती है। ये फूड्स आंतों में बैक्टीरिया के संतुलन में सुधार करते हैं और जल्द इन्फेक्शन के उपचार में मदद करते हैं। यहां जानें ऐसे फूड्स के बारे में...
सफेद पानी की समस्या को रोकने के लिए खाएं ये चीजें - Foods To Prevent White Discharge
भरपूर पानी पिएं
पर्याप्त पानी पीने से यूरिन के माध्यम से हानिकारक बैक्टीरिया निकल जाते हैं, जो सफेद पानी या डिस्चार्ज का कारण बनते हैं। यह यूरिन इन्फेक्शन को ठीक करने में भी कारगर है। इसलिए पानी का सेवन थोड़ा बढ़ा दें।
शतावरी
इस आयु्र्वेदिक जड़ी बूटी को महिलाओं की लगभग सभी समस्याओं के लिए रामबाण माना जाता है। इसका सेवन करने से शरीर में हार्मोनल असंतुलन की समस्या दूर होती है। यह सफेद पानी की समस्या दूर करने में लाभकारी है।
धनिया
धनिया के बीज को भी योनि स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं के लिए प्राकृतिक उपचार के रूप में प्रयोग किया जाता है। धनिया के बीज को पानी में उबालकर पीने से सफेद पानी की समस्या दूर होती है।
तिल खाएं
तिल हेल्दी फैट्स के साथ-साथ कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यह महिलाओं के शरीर को मजबूत बनाते हैं और सफेद पानी की समस्या से राहत प्रदान करते हैं। नियमित इनका सेवन महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी होता है।
दही खाएं
यह एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है, जो आंतों में बैक्टीरिया के संतुलन को बेहतर बनाती है। अगर आप दही के साथ एक केला खाएं, तो इससे आपको बहुत फायदा मिल सकता है। यह सफेद पानी की समस्या को दूर करने में बहुत कारगर साबित हो सकता है। नियमित इसका सेवन करने से आपको जल्द डिस्चार्ज से राहत मिलेगी।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
