सर्दी के मौसम स्किन और स्वास्थ्य दोनों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। इस मौसम में पुराने रोग काफी परेशान करते हैं। जैसे गठिया, कमर दर्द, दांत दर्द ये सभी समस्याएं सर्दी में काफी परेशान करती हैं। ऐसे में इन समस्यााओं से छुटकारा पाना बेहद जरूरी होता है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग दवाओं का सेवन करते हैं या फिर कोई आयुर्वेदिक नुस्खा अपनाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है सरसों का तेल का इस्तेमाल कर आप कई तरह स्वास्थ्य समस्याओं से निजात पा सकते हैं। सरसों के तेल में उर्जा, फैटी एसिड, एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो सेहत को कई तरह की समस्याओं से बचाने में मददगार है। अगर सरसों के तेल में कपूर मिलाकर मसाज किया जाए तो स्वास्थ्य और स्किन से जुड़ी समस्याओं से जल्द निजात मिल सकता है। कपूर में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको सरसों के तेल में कपूर मिलाकर मसाज करने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।
स्किन के लिए
सरसों के तेल में कपूर मिलाकर मसाज करने से स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर होती है। इसके इस्तेमाल से मुहांसे से लेकर झुर्रियों तक की समस्या दूर होती है। इससे अलग खाज, खुजली, दाद आदि तरह की समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।
गठिया से मिलती है राहत
अगर आप गठिया रोग से परेशान हैं और सर्दी में ये समस्या बढ़ गई है तो सरसों तेल और कपूर का मिश्रण आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे मालिश करने से गठिया के कारण होने वाले दर्द और सूजन से जल्द राहत मिल सकती है।
कमर दर्द से राहत
सर्दी के मौसम में पुराने रोग काफी परेशान करते हैं। ऐसे में अगर आप कमर दर्द की समस्या से परेशान हैं तो सरसों का तेल और कपूर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए सरसों के तेल में कपूर मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं। जल्द आराम मिलेगा।
दिल के लिए
सरसों के तेल में कपूर मिलाकर छाती की अच्छी तरह मालिश करने से दिल से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। ऐसे में दिल से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए मसाज जरूर करें।
( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
