हेल्थ

Gold से तो नहीं बनता ये गोल्‍डन वाटर, लेकिन गुणों की है खान, पीने वाले सेहत में बदलाव देख हो जाते हैं हैरान

Benefits of Golden Water: सुनह‍रा पानी पीने से कई बीमारियां देखते ही देखते गायब हो सकती हैं। ये पानी सर्वाइकल और माइग्रेन जैसी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है, वहीं शरीर की इम्‍यूनिटी भी बढ़ाता है। यहां जानें कौन सा है ये पानी और कैसे आपकी सेहत दुरुस्‍त करने में कर सकता है मदद।

Image

benefits of golden water

Benefits of Golden Water: सर्वाइकल, पीरियड या माइग्रेन पेन का इलाज हमारी रसोई में ही मौजूद होता है। ये एक मसाला है जो हमारी सब्जियों को खूबसूरत रंग ही नहीं देता बल्कि शरीर को फायदा भी पहुंचाता है। इसका नाम है हल्दी! एक चुटकी भर हल्दी पानी में मिलाकर पीया जाए तो कई विकार चुटकियों में दूर हो सकते हैं। हल्दी मिले पानी को सुनहरा जल या पीला पानी भी कहा जाता है।

पंजाब स्थित बाबे के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के बीएएमएस, एमडी डॉक्टर प्रमोद आनंद तिवारी ने बताया कि खाने में इस्तेमाल होने वाली हल्दी बड़े कमाल की चीज है और यह दर्द निवारक भी है। उन्होंने बताया कि हल्दी का आयुर्वेद में काफी महत्व है। यह दर्द से निजात दिलाने के साथ ही कई खतरनाक बीमारियों से भी बचाती है।

डॉक्टर तिवारी ने बताया - आज के समय में हमारी अनियमित दिनचर्या, मोबाइल, गैजेट्स पर बढ़ती निर्भरता की वजह से माइग्रेन और सर्वाइकल के साथ ही महिलाओं को होने वाली मासिक धर्म दर्द आम बात बन चुकी है, लेकिन इन तकलीफों से उबारने में हल्दी पानी कारगर है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट और रात में सोने से पहले 1 गिलास हल्दी वाला पानी जरूर पीना चाहिए।

आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है, जो शरीर में होने वाली सूजन को कम करता है और शरीर के कई तरह के संक्रमण से बचाव भी करता है। दरअसल, सर्वाइकल में गर्दन और उसके नीचे के हिस्सों में सूजन हो जाती है। माइग्रेन में सूजन और जकड़न और मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के पेट और उसके नीचे के हिस्सों में अकड़न और सूजन हो जाती है, जिस वजह से असहनीय दर्द होता है। ऐसे में हल्दी पानी का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है और यह पीते ही राहत मिलती है। यदि इसका नियमित सेवन किया जाए तो समस्या धीरे-धीरे पूरी तरह से खत्म भी हो सकती है।

उन्होंने यह भी समझाया कि इसका सेवन कैसे किया जाना चाहिए। आयुर्वेदाचार्य ने बताया कि एक गिलास पानी में एक चुटकी हल्दी का पाउडर मिला लें और हल्का गर्म कर सुबह खाली पेट पी लें। वहीं, रात में सोने से पहले यह पीना चाहिए। हल्दी पानी पीने के लगभग आधा घंटे तक कुछ खाने या पीने से परहेज करना चाहिए।

Input Agency: आईएएनएस

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article