हेल्थ

शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को खींच लेंगी ये 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, साफ होगी नसों में जमा गंदगी

Ayurvedic Treatment for Cholesterol in Hindi : कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में जमा एक ऐसा गंदा पदार्थ है, जो हमारी को जाम करने का काम करता है। इसके कारण आपको हार्ट संबंधी समस्याएं और जानलेवा हार्ट अटैक तक हो सकता है। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल को कम करने के वाली कुछ आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां...

Image

high cholesterol treatment in hindi

Photo : iStock

High Cholesterol Treatment in Hindi : खानपान और लाइफस्टाइल ये दोनों ही हमारे शरीर में बढ़ने वाले कोलेस्ट्रॉल के लिए जिम्मेदार होते हैं। बात करें कोलेस्ट्रॉल की तो यह हमारे शरीर में बढ़ने वाला एक तरह का फैट होता है, जिसका सबसे बुरा असर हमारी हार्ट हेल्थ पर पड़ता है। हमारे शरीर में दो प्रकार का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। 1. गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) 2. बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL)। जब हमारे शरीर में LDL का लेवल बढ़ने लगता है, तो शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो जाता है। यह हमारी दिल की नसों में जाकर उन्हें ब्लॉक करने का काम करता है। जबकि HDL आपके बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को साफ करने का काम करता है। यदि आपके शरीर में भी बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने लगा है, तो आपको कुछ आयुर्वेदिक आज ही शुरु कर देने चाहिए। आइए जानते हैं, 5 ऐसी आयुर्वेदिक औषधि जो आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद कर सकती हैं।

कोलेस्ट्रॉल के लिए आयुर्वेदिक औषधि - Ayurvedic Herbs for Bad Cholesterol

1. अर्जुन की छाल

कोलेस्ट्रॉल के लिए अर्जुन की छाल बेहद फायदेमंद होती है। इसमें विशेष रूप से फ्लेवोनॉयड्स और अर्जुनोनिक एसिड होता है, जो हमारे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। अर्जुन की छाल को दूध में उबालकर पीने से पूर्ण लाभ मिलता है।

2. मेथी दाना

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए मेथी दाना रामबाण इलाज है। इसके लिए आप रात में मेथी को पानी में भिगोकर रखें और सुबह इसके पानी को पीने के साथ-साथ मेथी को चबाकर खा लें। इससे आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल तेजी से कम होता है।

3. लहसुन

बैड कोलेस्ट्रॉल के लिए रसोई में मौजूद लहसुन काफी कारगर उपाय है। लहसुन में पाया जाने वाला एलिसिन नाम का यौगिक आपके कोलेस्ट्रॉल को साफ करने का काम करता है। इसके लिए आप रोज सुबह 2-3 कली लहसुन को चबाकर गर्म पानी के साथ निगल जाएं।

4. आंवला

विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट का भरपूर स्रोत आंवला हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। यह आपके कोलेस्ट्रॉल स्तर को भी कम करने का काम करता है। इसका चूर्ण बनाकर आप सुबह खाली पेट ले सकते हैं।

5. गुग्गल

आयुर्वेदिक औषधि गुग्गल का इस्तेमाल कोलेस्ट्रॉल के इलाज के लिए लंबे समय से किया जा रहा है। यह आपके शरीर में ट्राइग्लिसराइड और बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में कारगर साबित होता है। इसका सेवन आप दवा के तौर पर कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article