हेल्थ

गर्मी की छुट्टियों में घूमने का है प्लान? सफर को हेल्दी और यादगार बनाने के लिए अपनाएं ये आसान आयुर्वेदिक टिप्स

Ayurvedic Travel Tips In Hindi: थोड़ी सी तैयारी और कुछ आयुर्वेदिक आदतों को अपनाकर आप अपनी गर्मियों की ट्रिप को न सिर्फ हेल्दी बना सकते हैं बल्कि बिना किसी हेल्थ इशू के पूरी तरह एन्जॉय भी कर सकते हैं। चलिए आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं कुछ सरल आयुर्वेदिक ट्रैवल टिप्स, जिनकी मदद से आप अपने सफर को और भी यादगार बना सकते हैं।

Image

Ayurvedic Travel Tips In Hindi

Ayurvedic Travel Tips In Hindi: गर्मियों की छुट्टियों में घूमने-फिरने का मजा ही कुछ और होता है। लेकिन लंबा सफर, मौसम का बदलाव, खाना-पीना अनियमित होना और नींद पूरी न होना आदि सब मिलकर हमारी सेहत पर असर डाल सकते हैं। खासकर जब हम फ्लाइट से ट्रैवल करते हैं या बहुत ज्यादा मूवमेंट होता है, तो शरीर में वात दोष बढ़ सकता है। इससे थकावट, गैस, कब्ज और नींद की गड़बड़ी जैसे लक्षण दिख सकते हैं।

ऐसे में इंस्टाग्राम हेल्थ इंफ्लुएंसर और आयुर्वेदिक डॉक्टर डॉ. अर्पणा पद्मनाभन (BAMS, MD, PhD - आयुर्वेद) ने कुछ आसान आयुर्वेदिक टिप्स शेयर की हैं, जिनकी मदद से आप अपनी ट्रिप को हेल्दी और एन्जॉयफुल बना सकते हैं।

यात्रा से पहले खुद को करें ट्रैवल के लिए तैयार

डॉ. अर्पणा कहती हैं कि ट्रैवल पर निकलने से पहले शरीर को थोड़ा ग्राउंड करना ज़रूरी है। इसके लिए आप तिल के तेल से हल्की तेल मालिश (अभ्यंग) करें। ये शरीर को शांत करता है और वात को कंट्रोल करता है। खाने में हल्का और गर्म भोजन लें, जैसे खिचड़ी, दाल, घी और चावल। साथ ही गुनगुना पानी या जीरा-धनिया-सौंफ की चाय पीते रहें।

सफर के दौरान गुनगुना पानी पीना है जरूरी

ट्रैवल करते वक्त खासतौर पर फ्लाइट में वात बढ़ जाता है। इसलिए कोशिश करें कि ठंडे पानी या कोल्ड ड्रिंक्स की बजाय गुनगुना पानी या हर्बल टी (जैसे अदरक या तुलसी वाली) लें। इससे पेट भी सही रहेगा और शरीर में नमी भी बनी रहेगी।

कपड़ों में रखें गर्मी और आराम का ध्यान

AC और हवाई जहाज की ठंडी हवा वात को और बढ़ा सकती है। डॉ. अर्पणा सलाह देती हैं कि सफर में लेयर वाले कपड़े पहनें और एक स्कार्फ या शॉल साथ रखें ताकि जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल कर सकें।

नाक में तेल डालना

अगर सफर लंबा है और हवा ड्राय लग रही है, तो नाक में तिल का तेल या अनु तैलम की 1-1 बूंद डाल सकते हैं। ये नाक को सूखने से बचाता है और दिमाग को भी रिलैक्स करता है।

सेहतमंद स्नैक्स रखें साथ

बाहर का खाना पेट खराब कर सकता है, इसलिए कुछ आयुर्वेदिक स्नैक्स साथ रखें जैसे भीगे हुए बादाम, खजूर, भुना हुआ जीरा या अजवाइन, और सौंठ-गुड़ से बनी हर्बल कैंडी। ये पाचन को दुरुस्त रखते हैं और गैस या ब्लोटिंग से भी बचाते हैं।

ट्रैवल के बाद शरीर को दें आराम

सफर से लौटकर थोड़ा रिलैक्स करना बहुत जरूरी है। एक गर्म पानी से स्नान करें या फिर से तेल मालिश करें। खाने में सादा, हल्का और वात को संतुलित करने वाला खाना लें जैसे खिचड़ी या सब्जी वाला सूप। रात में एक चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लें, इससे डाइजेशन सही रहेगा और शरीर डिटॉक्स होगा।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article