Weight loss: कई गुणों से भरपूर है गिलोय, मोटापा दूर करने के लिए ऐसे करें गिलोय का सेवन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2019, 08:21 AM IST

वैसे तो कई बीमारियों के इलाज के लिए गिलोय का उपयोग किया जाता है लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी की वजन घटाने में भी गिलोय बहुत फायदेमंद है। यहां जानें गिलोय मोटापे की कैसे छुट्टी करता है... 

Weight loss: कई गुणों से भरपूर है गिलोय, मोटापा दूर करने के लिए ऐसे करें गिलोय का सेवन
Photo Credit: Getty Images
मुख्य बातें
गिलोय एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है
इसके तने, पत्तियों, फूलों और जड़ों का उपयोग शरीर के कई विकारों को दूर करने में किया जाता है
वजन घटाने में भी गिलोय बहुत फायदेमंद है

Giloy for weight loss: गिलोय एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जो अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसके तने, पत्तियों, फूलों और जड़ों का उपयोग शरीर के कई विकारों को दूर करने में किया जाता है। गिलोय को संस्कृत में अमृता कहा जाता है।

गिलोय की पत्तियां पान के आकार की होती है और चिकित्कीय गुणों से भरपूर होती हैं। यह आमतौर पर भारत के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाता है और इसके कई औषधीय लाभ हैं। बाजार में गिलोय पाउडर, पेस्ट, जूस और कैप्सूल के रुप में उपलब्ध है। वैसे तो कई बीमारियों के इलाज के लिए गिलोय का उपयोग किया जाता है लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी की वजन घटाने में भी गिलोय बहुत फायदेमंद है। आइये जानते हैं वजन घटाने में गिलोय किस तरह फायदेमंद है।



वजन घटाने के लिए गिलोय का सेवन कैसे करें? 
यह समझना सबसे महत्वपूर्ण है कि गिलोय को एलोवेरा या शिलाजीत के साथ मिलाकर लिया जाता है। गिलोय और एलोवेरा या शिलाजीत का मिश्रण पाचन को बेहतर रखता है और वजन घटाने में मदद करता है। जल्दी वजन घटाने के लिए आपको आधा ग्राम गिलोय के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर नियमित रुप से सेवन करना चाहिए। इसे रोजाना सुबह खाली पेट भी पीया जा सकता है। अपने स्वादानुसार आप इसमें बटरमिल्क भी मिला सकते हैं।

कब्ज के लिए भी फायदेमंद है गिलोय
आंत्र संबंधी किसी भी समस्या के लिए गिलोय फायदेमंद है। बवासीर, कब्ज या अपच जैसी समस्याओं गिलोय का सेवन करने से ठीक हो जाती हैं। गिलोय में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है जो मुक्त कणों से लड़ने में मदद करता है और शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ रखता है।

सावधानियां
गिलोय उन बच्चों के लिए सुरक्षित है जो पाँच वर्ष यासउससे अधिक आयु के हैं। हालांकि, इसे एक से दो सप्ताह से अधिक समय तक नहीं दिया जाना चाहिए।

चूंकि यह आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है इसलिए नियमित रुप से इसका सेवन करने से बहुत तेजी से वजन घटता है और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है।

End of Article