Chicken Soup Benefits: सेहत के लिए बड़ा गुणकारी है चिकन सूप, जानिए एक कप में कितनी होती है कैलोरी

Benefits of drinking chicken soup: चिकन सूप सेहत के लिहाज से काफी गुणकारी होता है। यह आपके शरीर को बीमारियों से मुक्त रखता है और इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है।

Benefits of drinking chicken soup
चिकन सूप सेहत के लिए बहुत गुणकारी होता है। (तस्वीर के लिए साभार- iStock images) 
मुख्य बातें
  • चिकन सूप सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है
  • चिकन सूप से इन्यूनिटी बढ़ती है
  • 100 ग्राम चिकन सूप में 50 कैलोरी होती है।

Chicken Soup ke fayde in Hindi: चिकन सूप सेहत के लिए गुणकारी होता है। चिकन सूप को चिकन के साथ बनाया जाता है जिसमें कई दूसरी सामग्रियों को शामिल किया जाता है। इसे पानी में अन्य सामग्रियों के साथ मिलाया जाता है । चिकन सूप को अगर आप चाहे तो और स्वादिष्ट बना सकते हैं और इसके लिए आप गाजर, प्याज, ब्रोकोली और अन्य सामग्री शामिल कर सकते है। चिकन सूप बनाते समय बोनलेस चिकन पसंद किया जाता है। 

आप इसे बिना किसी परेशानी के आसानी से घर पर बना सकते हैं। कुछ लोग अपने सूप पॉट में आलू और मिक्सड वेजीटेबल के साथ बनाना पसंद करते हैं। चिकन सूप का छोटा सा बाउल भी आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। यहां तक ​​कि अगर आपकी तबियत नासाज है तो डॉक्टर भी चिकन सूप की सलाह देते हैं। आप अपने सूप में दालचीनी मिलाकर भी इसे स्वादिष्ट बना सकते हैं  हर घर में चिकन सूप का अलग स्वाद होता है क्योंकि हर कोई अपने स्वाद और पसंद के मुताबिक सूप को अपने तरीके से बनाना पसंद करता है। नमक और काली मिर्च डालकर कुछ लोग इस सूप का लुत्फ उठाना पसंद करते हैं। 

चिकन सूप में कैलोरी: 

100 ग्राम चिकन सूप में 50 कैलोरी होती है। साथ ही चिकन सूप में बनाते वक्त जो सामग्री इस्तेमाल की जाती है वह भी सेहत के लिए पौष्टिक होती है। 


चिकन सूप के लाभ:

  1. चिकन सूप आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है।
  2. इससे गले की खराश और सर्दी से राहत मिलती है।
  3. यह आपके शरीर को जरूरी मात्रा में पोषक तत्व प्रदान करता है।
  4. यह वजन घटाने के लिए अच्छा है।
  5. चिकन सूप से बीमारियों का खतरा कम होता है। 
     
अगली खबर