हेल्थ

प्रेग्नेंसी में हो रही है मीठा खाने की तलब, तो इस एक चीज को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे कमाल के फायदे

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं और उन्हें कई तरह की चीजें खाने का मन करता है। अगर आपको मीठे की तलब हो रही है तो आप गुड़ का सेवन कर सकती हैं।

Image

Benefits of Eating jaggery During Pregnancy

प्रेग्नेंसी किसी भी महिला के जीवन के सबसे खूबसूरत पलों में से एक होता है। गर्भाव्स्था में महिलाओं को अपना खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं और उन्हें कई तरह की चीजें खाने का मन करता है। किसी को खट्टा बेहद पसंद आता है तो किसी को मीठे की तलब होती है। लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान ना तो ज्यादा मीठा और ना ज्यादा खट्टी चीजों का सेवन करना चाहिए। ज्यादा मीठे का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। लेकिन एक ऐसी मीठी चीज है जिसका सेवन प्रेग्नेंसी के दौरान करने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान आप गुड़ का सेवन कर सकती हैं। गुड़ हार्मोनल असंतुलन को मैनेज करता है। साथ ही इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है। इसके अलावा सूजन और दर्द की समस्या से भी निजात दिलाता है। आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी में गुड़ खाने से सेहत को क्या क्या फायदे मिलते हैं।

प्रेग्नेंसी में गुड़ खाने के फायदे - Benefits of Eating jaggery During Pregnancy

आयरन से भरपूर होता है गुड़

गुड़ आयरन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। आयरन स्वस्थ रक्त कोशिकाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रेग्नेंसी के दौरान इसका सेवन जरूर करें।

इम्यूनिटी करे मजबूत

गुड़ इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। प्रेग्नेंसी के दौरान इसका नियमित रूप से सेवन करने से वायरल इंफेक्शन का खतरा कम रहता है। गुड़ में कई तरह के एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो सर्दी-खांसी जुकाम जैसी समस्याओं से बचाते हैं।

हड्डियों के लिए

गुड़ मैग्नीशियम का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है। ऐसे में इसका सेवन जरूर करें।

पाचन के लिए

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपच, गैस, एसिडिटी की समस्या होती है। ऐसे में गुड़ का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। ये खाना को आसानी से पचा देता है जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होती है।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article