हेल्थ

वेट लॉस करने के उपाय, ये 5 तरीके तेजी से घटाएंगे चर्बी, जल्दी फिट होगी पुरानी ड्रेस

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 16, 2023, 07:41 AM IST

Weight Loss Tricks: खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से कई लोग इन दिनों मोटापे की समस्या से परेशान हैं। मोटापा ना केवल पर्सनालिटी को खराब करता है बल्कि ये कई बीमारियों का घर भी है। मोटापे की वजह से कई बार आपके पसंदीदा आउटफिट्स भी आपको फिट नहीं होते हैं। ऐसे में वजन घटाने के लिए लोग कई तरह के टिप्स अपनाते हैं।

Image

Weight Loss Tricks

Weight Loss Tricks: खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से कई लोग इन दिनों मोटापे की समस्या से परेशान हैं। मोटापा ना केवल पर्सनालिटी को खराब करता है बल्कि ये कई बीमारियों का घर भी है। मोटापे की वजह से कई बार आपके पसंदीदा आउटफिट्स भी आपको फिट नहीं होते हैं। ऐसे में वजन घटाने के लिए लोग कई तरह के टिप्स अपनाते हैं। हालांकि हर बार मन चाहा रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है। कुछ लोग वेट लॉस के लिए कड़ी डाइट फॉलो करते हैं तो कुछ लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। हालांकि फिर भी परफेक्ट रिजल्ट देखने को नहीं मिलता। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप तेजी से वजन घटा सकते हैं।

वेट लॉस करने के आसान टिप्स - Easy tips to lose weight or burn fat

भरपूर पानी पिएं

अगर आप पेट की चर्बी को तेजी से पिछलाना चाहते हैं तो पानी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। दिन भर में कम से कम चार लीटर पानी पीना पिएं। इससे आपके शरीर की गंदगी बाहर निकलेगी और शरीर में वाटर रिटेंशन की समस्या खत्म होगी और पाचन क्रिया सुधरेगी। भरपूर मात्रा में पानी पीने से तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है।

चीनी से रहें दूर

चीनी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित होता है। इसके सेवन से तेजी से वजन बढ़ता है। ऐसे में चीनी का सेवन करने से बचें। चाय और कॉफी में चीनी का सेवन करने से बचें। चीनी कैलोरी से भरपूर होती है। ये मेटाबालिज़्म को भी धीमा कर देती है। ऐसे में इसका सेवन ना करें।

वॉक करें

वॉकिंग वेट लॉस में बेहद कारगर साबित होता है। नियमित रूप से रोजाना वॉक करने से आप तेजी से वजन घटा सकते हैं। रोजाना 7000-8000 कदम चलने से ना केवल आप शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी फिट रहेंगे। वॉक करने से तेजी से फैट बर्न होता है। हर भोजन के बाद 1000 कदम चलने की कोशिश करें। इससे शरीर पर फैट नहीं जमेगा।

खाने में फाइबर से भरपूर फूड्स शामिल करें

फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन करने से तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है। ऐसे में आप अपनी डाइट में साइलियम भूसी, चिया बीज, फल और हरी सब्जियां शामिल कर सकते हैं। फाइबर लंबे समय तक पेट को भरा रखता है जिससे वेट लॉस करने में मदद मिलती है।

खाने को धीरे धीरे चबाएं

कई लोग काफी तेजी से खाना खाते हैं। लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। तेजी से खाना खाने से पाचन से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होती है। साथ ही शरीर पर फैट भी तेजी से जम जाता है। ऐसे में खाना तभी निगलें जब खाना पूरी तरह से चबा लिया जाए।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article