Gulzaar Chhaniwala Song: यूट्यूब पर नंबर 1 ट्रेंड कर रहा गुलजार छानीवाला का गाना 'बाबू दे गया',देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2020, 10:00 AM IST

Gulzaar Chhaniwala Haryanvi Song: गुलजार छानीवाला का नया गाना 'बाबू दे गया' यूट्यूब पर नंबर वन पोजिशन पर ट्रेंड कर रहा है। गाने को मात्र 1 दिन में 3.5 मिलीयन व्यूज मिल चुके हैं।

Gulzaar Chhaniwala new Haryanvi song: गुलजार छानीवाला हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के कुछ ऐसे गायकों में शुमार हैं जिनकी लोकप्रियता हिंदुस्तान की सरहदें पार कर विदेशों तक है। गुलजार के गाने इंटरनेट पर रिलीज होते ही रातों-रात वायरल हो जाते हैं। युवाओं में उनके क्रेज का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या मिलियंस में है।

गुलजार छानीवाला का नया गाना 'बाबू दे गया' रिलीज हो गया है। गाना इंटरनेट पर इतनी तेजी से वायरल हुआ कि मात्र 1 दिन में ही इसे 3.5 मिलियन व्यूज मिल गए और इस वक्त गाना यूट्यूब पर नंबर 1 पोजिशन पर ट्रेंड कर रहा है। गाने में गुलजार का एक अलग ही स्वैग देखने को मिल रहा है।

नीली धोती, वाइट कलर की फैशनेबल ब्लेजर और स्पोर्ट्स शूज के कांबिनेशन में गुलजार एक अलग रूप में अपने दर्शकों के सामने इस गाने में नजर आ रहे हैं। गाने को लिखा, गाया और म्यूजिक खुद गुलजार ने ही दिया है। गाना गुलजार छानीवाला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!