Ghaziabad Police: पुलिस पर फायर करने के बाद फरार दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, एक दर्जन से ज्‍यादा मामले दर्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2022, 08:42 PM IST

Ghaziabad Police: इंदिरापुरम पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो बदमाशों को दबोचा है। इसमें से एक बदमाश पुलिस पर गोली चलाने का भी आरोपी है। पुलिस ने दो बदमाशों को कनावनी पुलिया के पास ट्रैप लगाकर पकड़ा। दोनों आरोपियों ने अब तक लूट के 13 मामलों को अंजाम दिया है। इनके पास से पुलिस ने आरोपियों से लूट की एक चेन भी बरामद की है।

Ghaziabad Police: पुलिस पर फायर करने के बाद फरार दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, एक दर्जन से ज्‍यादा मामले दर्ज
Photo Credit: BCCL

Ghaziabad Police: जिले के इंदिरापुरम पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो बदमाशों को सफलता पाई है। इसमें से एक बदमाश पुलिस पर गोली चलाने का भी आरोपी है। पुलिस ने गुप्‍त सूचना के आधार पर कनावनी पुलिया के पास ट्रैप लगाया था, जहां पर दोनों बदमाशों के पहुंचते ही पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अब तक लूट के 13 मामलों को अंजाम दिया है। इनके पास से पुलिस ने आरोपियों से लूट की एक चेन भी बरामद की है।

बदमाशों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए ट्रांस हिंडन के एसपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि, दोनों बाइक सवार बदमाशों को कनावनी पुलिया के पास दबोचा गया। इन बदमाशों की पहचान गरिमा गार्डन के रहने वाले शाने आलम और राजा के तौर पर की गई है। पुलिस ने बताया कि, दोनों एक साथ लूट की वारदात को अंजाम देते थे। बीते कुछ माह के अंदर ही दोनों ने इंदिरापुरम में लूट की 12 व दिल्ली में लूट की एक वारदात को अंजाम दिया है।

पीछा करने पर पुलिस पर कर दिया था फायर

पुलिस ने बताया कि, गिरफ्तार किए गए बदमाश शाने आलम ने 29 अप्रैल 2022 को हर्षा सिटी मॉल के पास एक महिला के गले से सोने की चेन लूट ली थी। उस समय घटना स्‍थल के पास मौजूद एक पुलिसकर्मी ने जब इन लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की तो तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गए थे। जानलेवा हमला व लूट का मामला इंदिरापुरम थाने में दर्ज है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर दोनों बदमाशों ने बताया कि, वह राह चलते व्यक्तियों के गले से झपट्टा मारकर चेन छीन कर फरार हो जाते थे, अगर कोई इसका विरोध करता तो वो उस पर तमंचा तान देते। आरोपियों ने वसुंधरा, इंदिरापुरम व साहिबाबाद क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस के अनुसार, रिमांड पर लेकर पूछताछ करने पर कई अन्‍य मामलों का भी खुलासा हो सकता है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!