Faridabad Kidnapping: गन प्‍वाइंट पर स्कूल मालिक का अपहरण कर मांगी थी 10 लाख की फिरौती, अब हुआ गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2022, 01:05 PM IST

Faridabad Kidnapping: फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने एक स्‍कूल मालिक के अपहरण मामले में फरार चल रहे बदमाश टेकचंद के गुर्गे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने स्‍कूल मालिक का गन प्‍वाइंट पर अपहरण कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। सितंबर 2021 में इस घटना के बाद चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं मुख्‍य आरोपी को अब पलवल से गिरफ्तार किया गया।

Faridabad Kidnapping: गन प्‍वाइंट पर स्कूल मालिक का अपहरण कर मांगी थी 10 लाख की फिरौती, अब हुआ गिरफ्तार
Photo Credit: Representative Image

Faridabad Kidnapping:  शहर के एक स्कूल मालिक का सितंबर 2021 में अपहरण कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मुख्‍य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने बदमाश टेकचंद के गुर्गे दयाचंद उर्फ डीलर को पलवल से गिरफ्तार किया है। आरोपी पलवल के गांव बलई का रहने वाला है। इस अपहरण मामले के चार अन्‍य आरोपितों को क्राइम ब्रांच पहले गिरफ्तार कर चुकी है।

क्राइम ब्रांच ने बताया कि, इस संबंध में छांयसा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज की गई थी। अपनी शिकायत में स्कूल मालिक ने बताया कि, अपहरण कर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले के चार आरोपियों को कुछ दिन के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया था, वहीं मुख्‍य आरोपी अभी तक फरार चल रहा था।

पेट्रोल पंप से जबरन उठा ले गए थे आरोपी

पुलिस के अनुसार, स्‍कूल संचालक के पास पहले फोन कर खुद को टेकचंद का गुर्गा बताने वाले दयाचंद ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और रंगदारी नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी, लेकिन स्कूल मालिक ने इस धमकी पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद आरोपित दयाचंद अपने साथी राहुल, निशांत व मनोज को साथ लेकर एक सितंबर 2021 की रात 10 बजे स्कूल मालिक के पेट्रोल पंप पर पहुंचा और वहां से शिकायतकर्ता को पिस्‍टल के बल पर जबरन अपनी कार में बैठा लिया। इसके बाद दयाचंद ने शिकायतकर्ता के साथ कार में मारपीट करते हुए 10 लाख की फिरौती मांगी। साथ ही उसे धमकी दी कि, अगर इस बार फिरौती नहीं दी तो काम तमाम कर दिया जाएगा। इसके बाद आरोपित स्कूल मालिक को रास्ते में उतारकर चले गए। जिसके बाद इस मामले की सूचना स्कूल मालिक ने पुलिस को दी। पुलिस ने इस कारवाई करते हुए सितंबर माह में ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन दयाचंद तब से फरार चल रहा था, जिसे अब गिरफ्तार किया गया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!