एक्सप्लेनर्स

नेतन्याहू सरकार और मोसाद के बीच क्यों ठनी? खुफिया एजेंसी ने नहीं मानी बात; हमास को लेकर क्या है विवाद

Israel Hamas Conflict: इजरायल ने हमास के शीर्ष नेताओं को कतर में ठिकाने लगाने के लिए एक हवाई हमला किया, लेकिन इस हमले में हमास का कोई भी बड़ा नेता मारा नहीं गया। हालांकि, इजरायल जमीनी अभियान चलाना चाहता था, लेकिन मोसाद की असहमति के बाद नेतन्याहू ने हवाई हमला किया और उसे कतर की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा।

Follow

Israel Hamas Conflict: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर चौतरफा चर्चाएं हो रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जिस वादे के साथ सत्ता में आए थे उसे पूरा नहीं कर पा रहे हैं और उनकी बौखलाहट बढ़ती जा रही है। ट्रंप ने अपने सारे हथकंडे अपना लिए लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध को रोक नहीं पाए, पर इसी युद्ध को रोकने की क्यों बात हो रही है? एक और देश है, जो पीठ पर खंजर के प्रहार से दुखी रहा, पर अब वह दुश्मन के साथ-साथ उनका साथ देने वालों पर भी कहर बनकर टूट रहा है और यहां पर युद्धविराम चर्चाएं बार-बार विफल होती जा रही हैं। व्हाइट हाउस भी कुछ नहीं कर पा रहा है। इतना ही नहीं इजरायल के भीतर ही विरोध के स्वर उठने लगे हैं और खुफिया एजेंसी भी सरकार के फैसलों से नाखुश दिखाई दे रही है तो चलिए आज विस्तार से इजरायल और उसकी खुफिया एजेंसी के बीच पनप रहे विवाद को समझते हैं।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (फोटो साभार: AP)

इजरायल ने 9 सितंबर, 2025 को कतर की राजधानी दोहा में हमास नेताओं को निशाना बनाकर मिसाइल हमला किया, पर वह अपने लक्ष्य को हासिल कर पाने में विफल रहा जिसके बाद राजनीतिक हलकों और खुफिया एजेंसी मोसाद के बीच विवाद पनपने लगा। मोसाद, जिसका नाम सुनकर दुश्मनों के पैरों तले जमीन खिसक जाती है, उसने जमीनी अभियानों को अंजाम देने से मना कर दिया, जबकि उसकी योजना मोसाद ने ही पहले खुद तैयार की थी।

क्यों नेतन्याहू सरकार से सहमत नहीं मोसाद?

आप सब लोगों के ज़हन में यह सवाल बार-बार उठ रहा होगा कि आखिर मोसाद अपनी सरकार के फैसलों से नाखुश क्यों है। दरअसल, मोसाद का मानना था कि इस कार्रवाई से बंधक-युद्धविराम वार्ता विफल हो सकती है और इससे कतर के साथ इजरायल के संबंध खराब हो सकते हैं। भले ही मोसाद यह सब सोचता रह गया और आपत्तियां दर्ज कराता रहा, लेकिन प्रधानमंत्री नेतन्याहू को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने कतर पर हवाई हमला कराया।

End Of Feed